Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3038787
Zee SalaamMuslim Worldदूसरे देश के खिलाफ अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं, अफगान उलेमा की तालिबान से अपील

दूसरे देश के खिलाफ अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं, अफगान उलेमा की तालिबान से अपील

Afghanistan News: अफगानिस्तान के हजारों उलेमा-ए-किराम ने एक साझा बयान जारी करके तालिबान हुकूमत से मांग की है कि अफगानिस्तान की जमीन से किसी दूसरे मुल्क पर मिलिट्री एक्टिविटी की इजाजत नहीं दी जाएगी और ऐसा करने वाले व्यक्ति या ग्रुप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

Afghanistan News: अफगानिस्तान ने अपनी धरती से दूसरे मुल्क के खिलाफ किसी भी प्रकार के हमला करने या साजिश रचने पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही इस प्रकार की कार्रवाई करने वाले व्यक्ति और ग्रुप्स के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. 

दरअसल, अफगानिस्तान में एक हजार से ज्यादा इस्लामिक स्कॉलर्स की मौजूदगी में एक सभा का आयोजन हुआ है. इसी सभा में उलेमा-ए-किराम ने एक साझा बयान जारी किया. इस बयान में साफ तौर पर कहा गया है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं करने दिया जाएगा. बयान में अपील की गई है कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ अफगानिस्तान की तालिबान सरकार कार्रवाई करें.  

स्कॉलर्स ने कहा कि किसी को भी अफगानिस्तान के बाहर मिलिट्री ऑपरेशन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और ऐसा करने वाले को बागी माना जाएगा. अफगान विद्वानों ने मांग की कि सरकार अफ़गानिस्तान की आजादी की रक्षा करे और किसी भी विदेशी मिलिट्री एक्टिविटी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि पाकिस्तान की सरकार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से लंबे समय से यह मांग कर रही है कि वह अपनी जमीन से होने वाली आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाए. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी साजिश रची जाती है. साथ ही अफगानिस्तान से सीमा पार कर पाकिस्तान के अंदर आतंकी हमले किए जाते हैं. अब अफगानिस्तान के उलेमा-ए-किराम द्वारा की गई इस मांग को पाकिस्तान की लंबे समय से चली आ रही मांग की पुष्टि माना जा रहा है.

तालिबान और पाकिस्तान के बीच हाल के कुछ महीनों में कई बार हिंसक झड़प हो चुकी है, जिसमें दोनों तरफ से जान और माल का भारी नुकसान हुआ. सऊदी अरब और अन्य अरब देशों की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ. हालांकि दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हुए हैं, अभी भी दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news