Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2888737
Zee SalaamMuslim WorldIran ने निकाला तो अल्लाह का आ गया न्यौता, 52 अफगानियों की दर्दनाक मौत

Iran ने निकाला तो अल्लाह का आ गया न्यौता, 52 अफगानियों की दर्दनाक मौत

Iran से निकले अफगानिस्तानियों को मौत ने अपना शिकार बना लिया. केवल एक बाइक उनकी मौत की वजह बनी. तेज रफ्तार बस फ्यूल से भरे एक टैंकर में जा टकराई, जिससे भारी नुकसान हुआ है.

Iran ने निकाला तो अल्लाह का आ गया न्यौता, 52 अफगानियों की दर्दनाक मौत

Iran: पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मंगलवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब ईरान से लौटे प्रवासियों से भरी एक मुसाफिरों की बस एक ट्रक और मोटरसाइकिल से टकरा गई. बता दें, ईरान अफगान प्रवासियों को अपने देश से निकाल रहा है.

ईरान ने निकाला, तो अल्लाह ने बुला लिया

हेरात पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना गुजारा जिले में हेरात शहर के बाहर हुई. पुलिस ने बताया कि हादसा बस तेज स्पीड और लापरवाही की वजह से हादसे का शिकार हुई. प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ सईदी ने कहा कि बस में सवार सभी यात्री ईरान से हाल ही में लौटे अफगान प्रवासी थे और वे राजधानी काबुल जा रहे थे. उन्होंने बताया कि सभी यात्री इस्लाम क़ला बॉर्डर प्वाइंट से बस में सवार हुए थे.

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात पहले बस एक मोटरसाइकिल से टकराई और फिर ईंधन से भरे ट्रक से भिड़ गई. टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. हादसे में केवल तीन मुसाफिर ही ज़िंदा बच सके. ट्रक में सवार दो लोग और मोटरसाइकिल पर बैठे दो लोग भी मारे गए.

Add Zee News as a Preferred Source

15 लाख प्रवासियों ने छोड़ा ईरान

संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक लगभग 15 लाख अफगान प्रवासी ईरान और पाकिस्तान से लौट चुके हैं. हाल ही में तेहरान ने लाखों प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया है.

अफगानिस्तान में सड़क हादसे आम

अफगानिस्तान में सड़क हादसे आम हैं क्योंकि दशकों के संघर्ष के कारण सड़कें जर्जर हैं. साथ ही हाइवे पर लापरवाह ड्राइविंग और नियमों की कमी भी बड़े हादसों की वजह बनती है. दिसंबर 2024 में भी दो बड़े बस हादसों में कम से कम 52 लोगों की मौत हुई थी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news