)
Morocco: मोरक्को में युवा संगठन 'GenZ 212' के बैनर तले देशभर में आठवें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों ने बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
यह प्रदर्शन उत्तर अफ्रीका के इस आम तौर पर स्थिर देश में युवाओं की राजनीतिक जागरूकता का नया संकेत माना जा रहा है. GenZ 212, जो मुख्य रूप से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Discord पर सक्रिय है, ने पिछले शनिवार से यह विरोध अभियान शुरू किया था.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर मोरक्को के टेटुआन शहर में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और भ्रष्टाचार खत्म करो, आज़ादी, गरिमा और सामाजिक न्याय चाहिए जैसे नारे लगाए. कासाब्लांका शहर में प्रदर्शनकारियों ने हमें शिक्षा और स्वास्थ्य चाहिए के नारे लगाए, जबकि राजधानी रबात में संसद के बाहर दर्जनभर लोगों ने विरोध जताया.
- सामाजिक सेवाओं में सुधार
- स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार
- भ्रष्टाचार पर रोक
- प्रधानमंत्री अज़ीज़ अखनूश का इस्तीफा
शुक्रवार की रात, रबात और अगादिर सहित कई शहरों में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया गया. दो दिन पहले, अगादिर के पास लकलिआ गांव में पुलिस के साथ हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हुई. अधिकारियों ने बताया कि यह मौतें आत्मरक्षा के दौरान हुई थी, क्योंकि कुछ लोगों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने की कोशिश की थी. बता दें, इससे पहले नेपाल में जेन-ज़ी प्रोटेस्ट हुआ था. जिसके बाद वहां के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था.