Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 26वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पोस्ट सामने आया है. जिसका मतलब निकाला जा रहा है कि आतंकियों के खिलाफ भारत का ऑपरेशन अभी रुका नहीं है.
Trending Photos
)
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर हमले किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में लगभग 100 आतंकियों की जान गई है. लेकिन, भारत के 26वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने ऐसा ट्वीट किया है, जिसके बाद लग रहा है कि भारत अभी रुका नहीं है और शायद अगला हमला करने का प्लान कर रहा है.
भारत के 26th Chief of Army Staff Manoj Naravane ने कुछ देर पहले ही ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा,"अभी पिक्चर बाकि है.:" इस ट्वीट का सीधा मतलब ये निकाला जा रहा है कि भारत अगला हमला भी कर सकता है. हालांकि, ये साफ नहीं है कि हिंदु्स्तान का अगला कदम क्या होने वाला है. लेकिन, इस हमले से पाकिस्तान में उथल-पुथल मची हुई है. सरकार और सेना की लगातार मीटिंग चल रही है.
भारतीय सेना ने इस हमले के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि इस अटैक में 9 जगहों को टारगेट किया गया है. जिसमें सिविलियन्स या मिलिट्री कैंप्स को निशाना नहीं बनाया गया है. बल्कि आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है.
इस मामले को लेकर इंडियन फॉरेन सेक्रेटरी विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसियां लगातार आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं और यह आशंका जताई गई थी कि भारत में और आतंकी हमले हो सकते हैं.
उन्होंने कहा,"हमारी खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि भारत पर और हमले हो सकते हैं. इसलिए, इन हमलों को रोकने और उनका जवाब देने के लिए भारत ने आज सुबह अपनी प्रतिक्रिया देने का अधिकार इस्तेमाल किया. हमारी कार्रवाई सोच-समझकर की गई, किसी भी तरह से उकसाने वाली नहीं थी. यह संतुलित और जिम्मेदार थी, जिसका मकसद आतंकियों के ढांचे को खत्म करना था."
पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने कहा, "यह जरूरी हो गया था कि पहलगाम हमले के गुनहगारों और साजिशकर्ताओं को सजा दी जाए. दो हफ्ते बीत जाने के बावजूद पाकिस्तान की ओर से आतंकी ढांचे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी"