Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3008638

सऊदी को मिलेंगे F-35 लड़ाकू विमान, प्रिंस सलमान के अमेरिका दौरे से पहले ट्रंप का तोहफा

Saudi Arab News: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज (18 नवंबर) को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं. उनके अमेरिका दौरे से एक दिन पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें खुश करने वाले  बयान दिए. उन्होंने कहा कि वह सऊदी को F-35 लड़ाकू विमान बेचने को तैयार हैं, जिसका प्रिंस सलमान बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

सऊदी को मिलेंगे F-35 लड़ाकू विमान, प्रिंस सलमान के अमेरिका दौरे से पहले ट्रंप का तोहफा

Saudi Arab News: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज मंगलवार (18 नवंबर) को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं. प्रिंस सलमान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे. क्राउन प्रिंस के अमेरिका दौरे से एक दिन पहले यानी सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक ऐसी बात कह दी, जिसे सऊदी का फायदा हो सकता है. 

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह सऊदी को F-35 स्टील्थ फाइटर जेट बेचने के लिए तैयार हैं. क्राउन प्रिंग सलमान के अमेरिका दौरे से पहले ट्रंप का यह बयान बहुत ही अहम है. प्रिंस सलमान लंबे समय से इस प्रकार के लड़ाकू विमान चाहते हैं. बता दें कि सऊदी अपने ज्यादातर हथियार अमेरिका से खरीदता है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि F-35 विमान बेचने पर सहमति उन तमाम प्रक्रिया में मात्र एक स्टेप है. उन्होंने आगे कहा कि F-35 हासिल करने के रास्ते में कई रुकावटें हैं. इसे पाने लिए वर्षों की बातचीत जरूरी है.  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि वह सऊदी, इजरायल के साथ रिश्ते सामान्य कर ले. साथ ही अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल हो जाए. इसी लिए राष्ट्रपति ट्रंप सऊदी को F-35 की लालच दे रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, इस डील के लिए इजरायल को मनाना भी अमेरिका के लिए बेहद कठिन होगा, क्योंकि मिडिल ईस्ट में अमेरिका के लिए इजरायल सबसे कीमती और भरोसेमंद देश है. इजरायल कभी नहीं चाहेगा कि किसी भी अरब देशों के पास उसके मुकाबले या उससे ज्यादा उन्नत हथियार पहुंचे. फिलहाल इजरायल के पास अमेरिका द्वारा निर्मित F-35 लड़ाकू विमान है. यह विमान तकनीक के मामले में बहुत ही उन्नत है. 

वहीं, हथियारों की क्षमता और उसके तकनीक के मामले में ईरान आगे निकलता जा रहा है. सऊदी और ईरान के बीच हमेशा से छत्तीस का आंकड़ा रहा है. इसलिए सऊदी किसी भी कीमत पर ईरान से हथियारों के मामले में कमजोर पड़ना पसंद नहीं करेगा. यही कारण है कि सऊदी अमेरिका से उन्नत किस्म के लड़ाकू विमान चाह रहा है.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news