Bulldozer Action on UP Madarsa Masjid: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूद मस्जिद मदरसों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला.
Trending Photos
)
Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के रीष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में अवैध मदरसों और मस्जिदों पर चल रही योगी सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए जुबानी हमला बोला. उन्होंने सरकार के इस कार्रवाई को 'सांप्रदायिक राजनीति से प्रेरित' बताया. अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से सिर्फ मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है.
आगरा में करणी सेना के जरिये हालिया हिंसक प्रदर्शन का हवाला देते हुए पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि "इस राज्य में तलवार लहराने वालों पर कोई सख्ती नहीं की जाती, लेकिन जो लोग मदरसे चला रहे हैं उन पर कार्रवाई हो रही है."
बीजेपी पर बड़ा आरोप
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस बीजेपी की अगुवाई वाली योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, "बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती जिलों में जिन मदरसों और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है, उनमें से ज्यादातर बीजेपी के शासनकाल में बनी हैं."
बीजेपी पर वोट बैंकी राजनीति का ओराप
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, "जब इनका निर्माण हो रहा था, तब संबंधित अधिकारी कहां थे?" उन्होंने मस्जिद मदरसों पर लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर कहा, "अगर भवन का नक्शा या जमीन के कागजात नहीं हैं, तो समाधान निकाला जा सकता है. पुलिस का काम यह देखना नहीं है कि नक्शा पास है या नहीं."
वोट बैंक की राजनीति का आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी का वोट शेयर गिर रहा है और वह इससे डर गई है. इसी घबराहट में कट्टर समर्थकों को जोड़े रखने और वोटरों को संगठित करने के लिए वक्फ कानून और मदरसों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों को उछाला जा रहा है.
2027 चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान
इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजभर समुदाय का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि साल 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने राजभर समुदाय से वादा किया कि सत्ता में आने पर राजा सुहेलदेव की एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी.
इससे पहले अखिलेश यादव ने 'सुहेलदेव संघर्ष स्वाभिमान पार्टी' के पदाधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर भी मौजूद थे. इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी और महेन्द्र राजभर की पार्टी दोनों जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं, जिससे सभी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में सम्मान और अधिकार मिल सके.
ये भी पढ़ें: संजौली मस्जिद पर चला बुलडोजर का फरमान, कोर्ट ने दिया ये आदेश