Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2732441
Zee SalaamMuslim WorldPAK: जिसकी नहीं थी भनक, भारत ने उठाया वह कदम; पाकिस्तान में अलर्ट

PAK: जिसकी नहीं थी भनक, भारत ने उठाया वह कदम; पाकिस्तान में अलर्ट

Pakistan Alert: पाकिस्तान को जिस बात की भनक भी नहीं थी भारत ने वह कदम उठाया है. जिसकी वजह से कई इलाकों को खाली कराना पड़ा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

PAK: जिसकी नहीं थी भनक, भारत ने उठाया वह कदम; पाकिस्तान में अलर्ट

Pakistan Alert: पाकिस्तान को जिस बात की भनक भी नहीं थी, भारत ने अब वह कदम उठा लिया है. पाकिस्तान सिंधू नदी के पानी रोके जाने पर फोकस कर रहा था. लेकिन, शनिवार को झेलम नदी में अचानक पानी छोड़ने से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हड़कंप मच गया. PoK प्रशासन ने आरोप लगाया कि भारत ने उरी डैम से बिना किसी पूर्व सूचना के पानी छोड़ा है, जिससे हालात बिगड़ गए हैं. काफी लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.

पाकिस्तान का क्या कहना है?

एक अधिकारी ने पाक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि भारत ने अचानक बिना इत्तेला किए पानी छोड़ा है, जिसकी वजह से पानी का लेवल तेजी से बढ़ गया है और आगे और बढ़ने वाला है. ऐसे में इंतेजामिया ने नदी के किनार पर रहने वाले लोगों को खबरदार किया है कि वह महफूज मकामात पर पहुंच जाएं.

लोगों को छोड़ना पड़ा इलाका

भारत के पानी छोड़ने के बाद PoK के हट्टियन बाला जिले में इमरजेंसी के हालात बन गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा है. PoK प्रशासन ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों और सिंधु जल समझौते का उल्लंघन करार दिया है. PoK प्रशासन ने आरोप लगाया कि भारत द्वारा झेलम नदी में नॉर्मल से ज्यादा पानी छोड़ने के की वजह  से कई इलाको में बाढ़ आ गई है, जिससे जान-माल और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान सरकार ने लगाए आरोप

PoK सरकार ने भारत पर 'वाटर टेररिज्म' फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सूचना पानी छोड़ना सिंधु जल संधि का सीधा उल्लंघन है. संधि के तहत पानी छोड़ने से पहले दोनों देशों को एक-दूसरे को सूचित करना अनिवार्य है. प्रशासन ने कहा कि भारत की इस कार्रवाई से बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं और अब तक भारत की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब भी नहीं मिला है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news