America Attack on Houthi: अमेरिका हूती विद्रोहियों पर हमले के बहाने लगातार यमन के सामरिक और आर्थिक रुप से महत्वपूर्ण जगहों पर लगातार हमले कर रहा है. अमेरिकी सेना ने आज फिर यमन के एक ऑयल पोर्ट हवाई हमला किया, जिसकी वजह से कई तेल टैंकरों में आग लग गई और मौके पर जबरदस्त विस्फोट हुआ.
Trending Photos
)
America Airstrike on Yemen: यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले प्रमुख ऑयल पोर्ट रस इसा पर अमेरिका ने भीषण हवाई हमला किया. इस हमले में कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई और 171 से अधिक घायल हो गए. यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई हूती विरोधी सैन्य मुहिम का हिस्सा बताया जा रहा है, जो पिछले महीने शुरू हुई थी.
अमेरिका सेना के हवाई हमले के बाद ऑयल पोर्ट पर जबरदस्त विस्फोट हुआ और तेल टैंकरों में आग लग गई. घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटों और धुएं की गुबार को दूर से देखा जा सकता था. अमेरिका ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई हूतियों को ईंधन की सप्लाई और अवैध ढंग से अर्जित किए जा रहे आय पर लगाम लगाना है, जिससे वह क्षेत्र में आंतक फैलाते हैं.
हूती विद्रोहियों ने इसे "नागरिक ठिकाने पर अन्यायपूर्ण हमला" बताया.हूती समर्थि टीवी चैनल अल-मसीरा पर हमले के भीषण दृश्य प्रसारित किए गए. वहीं, अमेरिका ने हताहतों की संख्या या क्षति पर कोई टिप्पणी नहीं की. हमले के कुछ घंटे बाद हूतियों ने इजराइल पर मिसाइल दागी, जिसे इंटरसेप्ट कर लिया गया. साथ ही हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने एक अमेरिकी ड्रोन को भी मार गिराया है.
रस इसा पोर्ट यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों में डीजल, गैस और पेट्रोल की आपूर्ति का केंद्र है. इस पोर्ट से बड़ी संख्या में आमलोगों को रोजगार मिलता है. अमेरिकी हमले की वजह से हुए नुकसान से आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ सकता है. अमेरिका ने एक चीनी सैटेलाइट कंपनी Chang Guang Satellite Technology पर हूतियों की कथित मदद करने का आरोप लगाया है, जिससे अमेरिकी और वाणिज्यिक जहाजों पर निशाना साधा जा रहा था.