Yemen News: यमन पर अमेरिका लगातार हमले करता आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 महीने में अमेरिका ने हूतियों पर 800 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Yemen News: हूती विद्रोहियों ने 2023 के आखिर में रेड सी और अदन की खाड़ी में जहाज़ों को निशाना बनाना शुरू किया था. इसके जवाब में अमेरिका ने 2024 की शुरुआत से उन पर हवाई हमले शुरू कर दिए थे. ये हमले बाइडेन के कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए थे. लेकिन, ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद इन हमलों की इंटेसिटी काफी बढ़ी है.
15 मार्च से अब तक, अमेरिका की सेन्ट्रल कमांड (CENTCOM) ने 800 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें कई हूती लड़ाके और उनके नेता मारे गए हैं और उनकी ताकत कमजोर हुई है. यह जानकारी पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पर्नेल ने दी है.
इस ऐलान के कुछ घंटों बाद, हूती कंट्रोल्ड मीडिया ने दावा किया कि अमेरिका के हमले में सादा शहर में एक प्रवासी बंदी केंद्र (डिटेंशन सेंटर) पर बम गिरा, जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हुई है. बाद में संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने भी कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मारे गए लोग प्रवासी थे.
एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा है कि वे यमन में इन हमलों में नागरिकों की मौत की रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं. ईरान समर्थित हूती हमलों की वजह से जहाज़ों का स्वेज कैनाल से आना-जाना रुक गया है, जो दुनिया की कुल समुद्री व्यापार का लगभग 12% हिस्सा संभालती है.
हूती विद्रोहियों का कहना है कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में जहाज़ों को निशाना बना रहे हैं, और वह जब तक हमलों को नहीं रोकने वाले हैं तब तक इजराइल गाजा में हमले नहीं रोकता और खाना पानी पर लगे बैन को नहीं हटा देता. वहीं, इजराइल मिलिट्री पावर से हमास पर दबाव बनाना चाह रहा है और चाहता है कि वह ऐसे ही बंधकों को रिहा कर दे.