Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2719998
Zee SalaamMuslim WorldAmerica ने यमन की राजधानी सना पर दागी दर्जनों मिसाइल, हूतियों को बनाया निशाना

America ने यमन की राजधानी सना पर दागी दर्जनों मिसाइल, हूतियों को बनाया निशाना

America Attack on Yemen: अमेरिका ने बीती रोज फिर से हूतियों को निशाना बनाया है. रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी सना पर दर्जनों मिसाइल दागी गई थीं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

America ने यमन की राजधानी सना पर दागी दर्जनों मिसाइल, हूतियों को बनाया निशाना

America Attack on Yemen: हूती मीडिया ने कहा कि बुधवार को अमेरिका ने यमन की राजधानी सना पर दर्जन भर से ज्यादा हवाई हमले किए हैं. हूती के कब्जे वाले यमन के इलाकों पर लगभग हर दिन हवाई हमले हो रहे हैं, जिनका आरोप अमेरिका पर लगाया जा रहा है. अमेरिका ने 15 मार्च से हूतियों पर एयर ऑपरेशन शुरू किया है ताकि रेड सी (लाल सागर) और अदन की खाड़ी में जहाजों पर हो रहे उनके हमलों को रोका जा सके.

अमेरिका का राजधानी सना पर हमला

हूथी टीवी चैनल अल-मसीरा ने बताया राजधानी के अल-सबीएन जिले के अल-हाफा इलाके में अमेरिका ने 14 हवाई हमले किए हैं. इसके अलावा, जौफ प्रांत के हज़्म इलाके में भी अमेरिकी हमले हुए. इससे पहले भी अमेरिका कई बार राजधानी सना को निशाना बना चुका है.

क्या है मामला?

दरअसल हूतियों का कहना है कि वह जब तक समुंद्र में जहाजों को निशाना बनाते रहेंगे, तब तक इजराइल हमलों को नहीं रोक देता है और गाजा के लोगों के लिए खाना, पानी और दवाई की मदद नहीं पहुंच पाती है. इसी चीज से पूरी दुनिया का व्यापार बाधिक हो रहा है. 15 मार्च के बाद से हूथियों ने फिर से अमेरिका और इसराइल के जहाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

अक्टूबर से ही करते आ रहे हैं हमले

हूतियों ने अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध शुरू होने के बाद रेड सी, अदन की खाड़ी और इजराइली इलाकों पर हमले शुरू किए थे, वे दो महीने के एक हालिया सीजफायर के दौरान शांत हो गए थे, लेकिन अब हमले फिर शुरू कर दिए हैं. बता दें, मार्च की शुरुआत में इसराइल ने गाजा को सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति बंद कर दी थी और 18 मार्च से फिर हमले शुरू कर दिए थे.

रेड सी (लाल सागर) का यह रास्ता दुनिया के लगभग 12% फीसदी समुंद्री व्यापार के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन हूती हमलों की वजह से कई कंपनियों को अब दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है. जिसकी वजह से काफी दिक्कतें आ रही हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news