Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान अफगानिस्तान जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अच्छा काम कर रहा है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग जारी है, दोनों देशों की सेना एक दूसरे पर हमले कर रही हैं. इस बीच अमेरिका ने पाकिस्तान का खुला समर्थन किया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान पर हमले को लेकर पाकिस्तान की तारीफी की है औ कहा कि पाकिस्तान अच्छा काम कर रहा है. इसके साथ ही अमेरिका के विदेश विभाग में राजनीतिक मामलों की अंडर सेक्रेटरी एलिसन हूकर ने भी अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका तालिबान हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा करने के पाकिस्तान के अधिकार का समर्थन करता है.
शुक्रवार (27 फरवरी) को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया और पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन गजब-लिल-हक के तहत अफगानिस्तान में लगभग 22 जगहों पर हमले किया. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उनके हमले में 274 तालिबान लड़ाके मारे गए और 400 से ज़्यादा घायल हुए हैं.
इस बीच शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए हस्तक्षेप कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अच्छा काम कर रहा है. ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा "आपको यह पता होना चाहिए कि पाकिस्तान के साथ मेरी अच्छी दोस्ती है. उनके प्रधानमंत्री महान हैं, उनके पास एक महान सेनापति है, उनके पास एक महान नेता है."
गौरतलब है कि बीते 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शिया समुदाय की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 31 नमाजियों की मौत हो गई. इस हमले के बाद पाकिस्तान ने बीते 22 फरवरी को अफगानिस्तान के नंगरहार, पक्तिका इलाके में एयरस्ट्राइक किया, जिसमें लगभग 18 लोगों की मौत हुई. पाकिस्तान ने दावा किया कि इस एयरस्ट्राइक में आतंकियों को निशाना बनया गया. वहीं, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर सिविलियान को निशाना बनाने का आरोप लगाया और जवाबी कार्रवाई करने की बात कही.
तालिबान ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तालिबान सैन्य इकाई 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स के प्रवक्ता ने दावा किया कि इन कार्रवाई के तहत पाकिस्तानी सेना के 15 पोस्ट पर कब्जा कर लिया गया. तालिबान के इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया और ऑपरेशन गजब-लिल-हक के तहत 22 ठिकानों को निशाना बनाया.