Pakistan News: पाकिस्तान में चीनी का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है. ऑल-पाकिस्तान ट्रेडर्स एसोसिएशन (APTA) ने पाकिस्तान की सरकार की आलोचना करते हुए इस बात का खुलासा किया. इस खुलासे के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Pakistan News: पाकिस्तान की हालात पहले से ही खराब हैं. अब पाकिस्तान में चीनी (Sugar) के स्टॉक खत्म होने की वजह से बजार की स्थिति बिगर गई है. ऑल-पाकिस्तान ट्रेडर्स एसोसिएशन (APTA) ने भी पाकिस्तान सरकार और वहां के वरिष्ठ अधिकारियों को आगाह किया है कि बजारों में तत्काल चीनी का स्टॉक जारी करें, वरना मजबूरन किराना स्टोर और थोक केंद्रों को बंद करना पड़ेगा.
दरअसल, ऑल-पाकिस्तान ट्रेडर्स एसोसिएशन (APTA) के सदर अजमल बलूच ने कहा कि बाजार में चीनी की आपूर्ति की कमी और कीमतों को लेकर विवाद की वजह से इस्लामाबाद के चीनी बाजार अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगे. इस बयान के बाद पूरे पाकिस्तान में हलचल मच गई है.
पाकिस्तान सरकार और वहां के वरिष्ठ अधिकारियों से चीनी की थोक बाजार बंद होने की समस्याओं को न सुलझा पाने पर अजमल बलूच ने पाकिस्तान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह तर्क समझ से परे है, क्योंकि चीनी ऊँची कीमतों पर खरीदी जा रही है और घाटे में बेची जा रही है.
इस महीने की शुरुआत में ही अजमल बलूच ने यह खुलासा किया था कि मध्य पंजाब की ज्यादातर चीनी मिलों का भंडार समाप्त हो गया है. वहीं, दक्षिण पंजाब की चीनी मिलों ने लगातार चार दिनों तक आपूर्ति रोक दी है, जिससे पाकिस्तान में चीनी संकट शुरू हो गया है.
उन्होंने माँग की कि अधिकारी तुरंत खुदरा और थोक बाज़ारों में चीनी का स्टॉक जारी करें, और आगाह किया कि लगातार कमी व्यापारियों को देश भर में किराना स्टोर और थोक केंद्र बंद करने के लिए मजबूर करेगी. अजमल बलूच ने बताया कि मध्य पंजाब की लगभग 70 प्रतिशत मिलें बंद होने की कगार पर हैं, क्योंकि उन मिलों में चीनी का भंडार खत्म हो गया है.
इस मामले पर जानकारों का कहना है कि यह संकट कमज़ोर नियमों, चीनी मिल मालिकों के राजनीतिक प्रभाव और घटते उत्पादन की वजह से उत्पन्न हुआ है. बता दें कि जलवायु संबंधी समस्याओं ने इस साल पाकिस्तान की अनुमानित चीनी के उत्पादन को 70 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 58 लाख मीट्रिक टन कर दिया है, जिससे चीनी की कमी और बढ़ गई है.