Owaisi on Airstrike on Pakistan: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 साइट्स पर हमला किया है. अब इस मामले में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का रिएक्शन आया है.
Trending Photos
)
Owaisi on Airstrike on Pakistan: भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी एयरस्ट्राइक करते हुए पहलगाम हमले का बदला ले लिया है. इस हमले में 26 सिविलियन्स की मौत हुई थी. अब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 साइट्स को निशाना बनाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 80-100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस हमले की तारीफ की है और कहा है कि भारत को आतंकवाद को जड़ से मिटा देना चाहिए, ताकि पहलगाम जैसा हमला कभी न हो.
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया,"मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं. पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो. पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए, जय हिन्द!"
बता दें, असदुद्दीन ओवैसी काफी वक्त से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग करते आ रहे थे. उन्होंने अपने कई खिताब में इसका जिक्र भी किया था और कहा था कि वह इस मामले में सरकार के साथ हैं. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत करते हुए कहा था कि हम में कितने भी इख्तेलाफात हों, लेकिन जब बात देश की आती है तो हम एक साथ आ खड़े होते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला तड़के सुबह हुआ है. भारत ने जिन जगहों को निशाना बनाया है, वह कुछ इस तरह है.
1. मरकज़ सुभान अल्लाह, बहावलपुर
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके
3. सरजाल/तेहरा कलां
4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर.
6. मरकज़ अब्बास, कोटली,
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है.
8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
9. मरकज़ सैयदना बिलाल
इस हमले को लेक विदेश मंत्री एस जयशंकर का भी कमेंट आया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलिरेंस दिखाना चाहिए. वहीं, कांग्रेस लीडर शशि थरूर ने लिखा है कि आज मुझे अपने देश पर गर्व हुआ है. जय हिंद