Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3026345

पाकिस्तान में फिर हुआ बड़ा हमला, असिस्टेंट कमिश्नर समेत इतने की मौत, कई घायल

Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने एक असिस्टेंट कमिश्नर की गाड़ी पर हमला किया, जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो अन्य पुलिसवालों की मौके पर मौत हो गई. वहीं, दो घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

पाकिस्तान में फिर हुआ बड़ा हमला, असिस्टेंट कमिश्नर समेत इतने की मौत, कई घायल

Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकियों के हमले बढ़ गए हैं. यहां आए दिन सुसाइड हमले, बम ब्लास्ट, गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, जिसमें सेना के जवान, अधिकारी, अर्धसैनिक बलों के सदस्य और आम लोगों की मौत हो रही है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने एक और हमला किया है. खैबर पख्तूनख्वा स्थित बन्नू में मीरानशाह के असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली की गाड़ी पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें दो पुलिसवालों समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला मंगलवार (2 दिसंबर) को हुए इस हमले में असिस्टेंट कमिश्नर  शाह वली की भी मौत हो गई है. क्षेत्रीय पुलिस अफसर के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने पाकिस्तान के चर्चित मीडिया हाउस डॉन को बताया कि हमला कैंट पुलिस स्टेशन की सीमा वाले क्षेत्र के अंदर हुआ. उन्होंने बताया कि हमले में दो कांस्टेबल और एक लोकल नागरिक मारे गए, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए.

यह हमला मीरान शाह रोड पर तब हुआ, जब असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली इलाके के दौरे पर थे. मीरान शाह उत्तरी वजीरिस्तान जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है और बन्नू के पास स्थित है. फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी चरमपंथी या आतंकी समूह ने नहीं ली है. बता दें कि इस हमले में असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली और दो पुलिसवालों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस हमले के मात्र 24 घंटे पहले यानी सोमवार (1 दिसंबर) को ही आत्मघाती हमले और गोलीबारी की घटना में दो पुलिसवाले मारे गए थे. वो हमले भी लक्की मरवत और बन्नू में हुए थे. इन हमलों में पांच लोग घायल हो गए थे.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news