Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3000546

तीन दिन से ‘खामोश’ है बलूचिस्तान, पाकिस्तान ने फिर किया इंटरनेट बंद; ऑनलाइन व्यवसाय ठप

Pakistan News: बलूचिस्तान सरकार ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए क्वेटा में मोबाइल डेटा सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया था. एक बार फिर इंटरनेट को सस्पेंड कर दिया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

तीन दिन से ‘खामोश’ है बलूचिस्तान, पाकिस्तान ने फिर किया इंटरनेट बंद; ऑनलाइन व्यवसाय ठप

Balochistan Internet Suspend: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा जारी है. यह हिंसा कोई और नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तानी सेना द्वारा की जा रही है, जिसमें निर्दोष लोगों की जान जा रही है. इस बीच क्वेटा और चमन समेत बलूचिस्तान के कई ज़िलों में तीन दिनों के लिए मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लिया गया है.

वहीं, बलूचिस्तान से लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि यहां रहने वाले परिवार के घरों से पहले लोगों को जबरन उठा लिया जाता है और उनकी गैरकानूनी तरीके से हत्या कर दी जाती है. इन सबके बीच इंटरनेट सेवा को तीन दिनों के लिए बाधित किया गया. स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को बताया कि इससे बलूचिस्तान में कम्युनिकेशन, बिजनेस एक्टिविटी और वहां रहने वाले लोगों का दैनिक जीवन बाधित हो गया है.

अधिकारियों ने क्या दी दलील
अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने एहतियात बरतने के लिए क्वेटा में मोबाइल डेटा सेवाएं रोकी हैं. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के समा टीवी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि चमन में भी इंटरनेट सर्विसेज रोक दी गई हैं. बलूचिस्तान गृह विभाग की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवा तीन दिनों के लिए निलंबित कर दी गई है. बलूचिस्तान के गृह विभाग की ओर से कहा गया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया. हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

ठप हो गया है बाजार
वहां के लोगों का कहना है कि इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से ऑनलाइन बिजनेस, फ्रीलांसिंग, और डिजिटल सेवाओं से जुड़े कामकाजी लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. लोगों ने कहा है कि इंटरनेट बंद होने से उनका काम ठप हो गया है. मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन से संचार और अन्य आवश्यक दैनिक गतिविधियां बाधित हुई हैं. इससे पहले बलूचिस्तान सरकार ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए क्वेटा में मोबाइल डेटा सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया था.

रिपोर्ट में किया गया है बड़ा दावा
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान सरकार ने 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय को एक लेटर लिखा था. लेटर में पाकिस्तानी गृह मंत्रालय से अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को क्वेटा में 31 अक्टूबर को 24 घंटे के लिए 3जी/4जी इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का निर्देश दिया जाए.

इनपुट-आईएएनएस

TAGS

Trending news