Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2765230
Zee SalaamMuslim Worldशेख हसीना के साथियों से लिया जा रहा है बदला, यूनुस सरकार ने एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार

शेख हसीना के साथियों से लिया जा रहा है बदला, यूनुस सरकार ने एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार

Bangladesh News: बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहांगीर आलम चौधरी ने तस्दीक की कि एक्ट्रेस के खिलाफ एक मुकदमा चल रहा है और मामले में जांच जारी है.

शेख हसीना के साथियों से लिया जा रहा है बदला, यूनुस सरकार ने एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार

Bangladesh News: बांग्लादेश की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत फारिया पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है. इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. अभिनेत्री पर यह आरोप इनामुल हक नाम के एक व्यक्ति ने लगाया है. स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक फिल्म में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का किरदार निभाने वाली फारिया को पुलिस ने रविवार को ढाका हवाई अड्डे पर उस समय हिरासत में लिया था जब वह थाईलैंड जा रही थीं. जुलाई 2024 के आंदोलन से जुड़े इस केस में बाद में उन्हें गिरफ्तार दिखाया गया था.

ढाका के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नसरीन अंकतर ने सोमवार को उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया. बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहांगीर आलम चौधरी ने तस्दीक की कि एक्ट्रेस के खिलाफ एक मुकदमा चल रहा है और मामले में जांच जारी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. चौधरी ने कहा, "ऐसे उपाय किए जाएंगे कि सिर्फ कानून का उल्लंघन करने वालों को ही सजा मिले. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परिस्थिति में किसी निर्दोष को सजा न मिले."

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में इनामुल हक वटारा थाना क्षेत्र में जुलाई आंदोलन में शामिल हुए थे. उस दिन उन्हें पैर में गोली लगी थी और बाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वस्थ होने के बाद उन्होंने 3 मई 2025 को केस दर्ज कराया था. इस मामले में 283 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 17 कलाकार भी शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

शेख हसीना की पार्टी की सपोर्टर हैं एक्ट्रेस
फारिया को आवामी लीग का फाइनेंशियल सपोर्टर बताते हुए मुल्जिम बनाया गया है. फारिया ने 2023 में बनी बंगबधु शेख मुजीबुर रहमान की बायोपिक 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' में शेख हसीना की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म का निर्देशन भारतीय फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल ने किया था. 

सरवर फारूकी ने गिरफ्तारी की निंदा की
बांग्लादेश के संस्कृति मामलों के सलाहकार सरवर फारूकी ने फारिया की गिरफ्तारी को सरकार के लिए एक 'शर्मनाक घटना' करार दिया है. फारूकी ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में उम्मीद जताई कि फारिया को न्याय मिलेगा. उन्होंने लिखा कि सरकार का काम जुलाई आंदोलन के वास्तविक अपराधियों को सजा दिलाना है. हमारी स्पष्ट नीति रही है कि अस्पष्ट मामलों में किसी को भी गिरफ्तारी नहीं किया जाएगा जब तक कि प्राथमिक जांच में उसकी संलिप्तता साबित नहीं हो जाती.

कॉपी-आईएएनएस

TAGS

Trending news