Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2669550

Bhopal में की पत्रकारिता की पढ़ाई, दिल्ली पहुंचकर लापता हुआ अफगानी शख्स; पूरा मामला

Bhopal Afghani Student Missing: भोपाल में रहने वाला अफगानिस्तानी शख्स दिल्ली से लापता हो गया है. वह हिंदुस्तान में रहकर पत्रकारिकता में मास्टर्स कर रहा था. पूरी खबर पढ़ें.

Bhopal में की पत्रकारिता की पढ़ाई, दिल्ली पहुंचकर लापता हुआ अफगानी शख्स; पूरा मामला

Bhopal Afghani Student Missing: अफगानी छात्र के गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है. राशिद शहादत नाम का शख्स 2019 में भारत आया था और भोपाल में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था. लेकिन, अब वह दिल्ली से लापता हो गया है. पुलिस शहादत की तलाश कर रही है. आरोप है कि उसका वीजा एक्सटेंड नहीं हुआ था और उसे वापस अफगानिस्तान जाने को कहा जा रहा था. 

2 महीने से है लापता

राशिद को  लेकर स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि वह 2 महीने से उस इलाके में नहीं दिखा है. पुलिस ने जांच में पाया कि उसका वीजा 25 मार्च 2024 को खत्म हो चुका है. सादत अवैध तौर पर हिंदुस्तान में रह रहा था. वह अवैध तौर पर भारत में रह रहा था. इस बिनाह पर पुलिस ने 1 मार्च को कोलार थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस कर रही है तलाश

पुलिस शहादत की तलाश कर रही है और माना जा रहा है कि वह दिल्ली में कही छिपा हो सकता है. हालांकि, दूसरा अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि कहीं उसके साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हो गई है. पुलिस फिलहाल अलग-अलग जगहों की तलाश कर रही है. आइये जानते हैं अफगानिस्तान के शख्स राशिद शहादत का पूरा टाइमलाइल

Add Zee News as a Preferred Source

- राशिद 2019 में भोपाल आया था और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की पढ़ाई करने के लिए एडमिशन लिया था.

- उसने यह कोर्स करने के लिए एक निजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था.

- वह वीजा एक्सटेंड कराता था और रहता था. 

- पढ़ाई पूरी हुई थी तो राशिद का वीजा एक्सडेंट नहीं हो सका.

- इसके बाद उसने रेफ्यूजी कार्ज पर अप्लाई किया. जो भी रिजेक्ट हो गया.

- 2025 में प्रशासन की तरफ से उसे वापस जाने का नोटिस मिला था.

- नोटिस के बाद वह दिल्ली चला गया था. इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news