Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3095444
Zee SalaamMuslim Worldमौत की सजा के बाद शेख हसीना, बहन और भतीजी एक अन्य मामले में दोषी करार; इतने साल की सजा

मौत की सजा के बाद शेख हसीना, बहन और भतीजी एक अन्य मामले में दोषी करार; इतने साल की सजा

Bangladesh News: बांग्लादेश की कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन और भतीजी को सजा सुनाई है. इससे पहले शेख हसीना को "मानवता के खिलाफ अपराध" मामले में बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मौत की सजा सुनाई है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

मौत की सजा के बाद शेख हसीना, बहन और भतीजी एक अन्य मामले में दोषी करार; इतने साल की सजा

Bangladesh News: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ पिछले साल नवंबर में इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मौत की सजा सुनाई थी. शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश की कोर्ट में दर्जनों (आपराधिक, भ्रष्टाचार) से जुड़े मामले दर्ज हैं. इसी कड़ी में ढाका स्पेशल जज कोर्ट ने दो अलग-अलग मामले में शेख हसीना को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है. इस मामले में शेख हसीना के साथ उनकी बहन और भतीजी को भी सजा सुनाई गई है.

यह मामला बांग्लादेश की राजधानी में सरकारी प्रोजेक्ट के तहत पुर्बाचल न्यू टाउन निर्माण करने का है, जिसके लिए सरकार ने 20-कट्ठा प्लॉट अलॉट किया था. इसी 20-कट्ठा प्लॉट अलॉट करने से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है. शेख रेहाना की बेटी और एक ब्रिटिश MP ट्यूलिप रिज़वाना सिद्दीक को हर मामले में दो साल, यानी कुल चार साल जेल की सज़ा सुनाई गई है. इस बीच, अजमीना सिद्दीक को एक मामले में सात साल और शेख हसीना के बेटे, राडवान मुजीब सिद्दीक (बॉबी) को भी सात साल जेल की सज़ा सुनाई गई है. यह फैसला आज ढाका स्पेशल जज कोर्ट-4 के जज रोबिउल आलम ने सुनाया. हालांकि शेख हसीना निर्वासन के बाद भारत की शरण में हैं. बांग्लादेश कई बार भारत से मांग कर चुका है कि भारत शेख हसीना को बांग्लादेश के हवाले कर दे. 

बता दें कि शेख रेहाना शेख हसीना की बहन हैं. ट्यूलिप सिद्दीक भी शेख हसीना की भतीजी और उनकी बहन शेख रेहाना की बेटी हैं. ट्यूलिप अभी ब्रिटिश MP और UK में पूर्व मंत्री हैं. 13 जनवरी को, कोर्ट ने एक केस में फैसला सुनाने के लिए 2 फरवरी की तारीख तय की. इससे पहले, 5 जनवरी को, कोर्ट ने केस में गवाही की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली थी. इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर और ACC असिस्टेंट डायरेक्टर अफनान जन्नत केया ने आखिरी प्रॉसिक्यूशन विटनेस के तौर पर गवाही दी और बाद में डिफेंस ने उनसे क्रॉस-एग्जामिनेशन किया.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news