Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2643039

Donald Trump: गाजा पर होगा अमेरिका का कब्जा, जॉर्डन के किंग के सामने बोले ट्रंप

Donald Trump on Gaza: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि वह गाजा पर कब्जा करेंगे. उन्होंने जॉर्डन के किंग के सामने यह बयान दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

Donald Trump: गाजा पर होगा अमेरिका का कब्जा, जॉर्डन के किंग के सामने बोले ट्रंप

Donald Trump on Gaza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला सेकेंड से मुलाकात के दौरान अपनी धमकी को दोहराया है. उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी पर अमेरिका का "स्वामित्व" है, जिसके तहत वह वहां रह रहे 22 लाख फिलिस्तीनियों को पड़ोसी देशों में विस्थापित कर देगा.

क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

ट्रम्प ने जॉर्डन के राजा से मुलाकात के बाद ओवल ऑफिस से संवाददाताओं से कहा, "गाजा हमारे कब्जे में होगा. हमें इसे खरीदने की जरूरत नहीं है. खरीदने के लिए कुछ भी नहीं है. गाजा हमारे कब्जे में होगा... हम इसे लेंगे, हम इसे अपने पास रखेंगे, हम इसे संभाल कर रखेंगे." लेकिन ट्रम्प ने इस बात से इनकार किया कि वे गाजा में निजी तौर पर संपत्ति बनाना चाहेंगे. 

ट्रम्प, जिन्होंने पहले कहा था कि "गाजा पर कब्ज़ा करने" की उनकी पॉलिसी में विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए वापसी का अधिकार शामिल नहीं होगा. उन्होंने अब कहा कि पुनर्विकसित भूमि मध्य पूर्व के लोगों के लिए होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

भयानक जिंदगी जी रहे हैं लोग

उन्होंने कहा कि गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी लोग वहां से निकलकर खुश होंगे, क्योंकि 7 अक्टूबर को हमास के जरिए इजरायल पर किए गए आतंकवादी हमलों के बाद एक साल से ज्यादा से चल रही जंग के बाद वह बहुत भयानक जिंदगी जी रहे हैं.

गाजा पट्टी से खराब नहीं है कहीं की कंडीशन

उन्होंने कहा, "अब वे जिस तरह से रह रहे हैं, उसे देखिए. पूरी दुनिया में कोई भी इस तरह से नहीं रह रहा है. वे ऐसी इमारतों के नीचे रह रहे हैं जो ज़्यादातर गिर चुकी हैं और गिरती रहेंगी, और वे ऐसी इमारतों के नीचे रह रहे हैं जिनमें हर दिन लोग मारे जा रहे हैं. हालात बहुत भयानक हैं. दुनिया में कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं है जो गाजा पट्टी से ज़्यादा खराब हो."

अमेरिकी नेता ने पिछले हफ्ते विश्व को तब चौंका दिया जब उन्होंने गाजा पर "कब्जा" करने के लिए अमेरिका के जरिए प्रस्ताव का ऐलान किया था, जिसमें तबाह हुए इलाके को "मध्य पूर्व के रिवेरा" के तौर पर पुनर्निर्माण करने की बात कही गई थी - लेकिन ऐसा केवल फिलिस्तीनियों को अन्यत्र बसाने के बाद ही किया जाएगा, और उनके वापस लौटने की कोई योजना नहीं होगी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news