Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2771532
Zee SalaamMuslim Worldअफगानिस्तान में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप? एक बार हिली धरती, जानिए इसकी जियोलॉजिकल वजह

अफगानिस्तान में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप? एक बार हिली धरती, जानिए इसकी जियोलॉजिकल वजह

Afghanistan News: अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 19 मई को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. जबकि 18 मई को 4.5 और 17 मई को 4.2 तीव्रता के साथ भूकंप आया था.

अफगानिस्तान में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप? एक बार हिली धरती, जानिए इसकी जियोलॉजिकल वजह

Afghanistan Earthquake: पाकिस्तान और उसके पड़ोसी देशों में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. अफगानिस्तान में एक बार फिर आज यानी 24 मई 2025 को 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक़,पिछले एक सप्ताह में अफगानिस्तान में 4 बार भूकंप आ चुका है. यह भूकंप 120 किलोमीटर की गहराई पर आया है. 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने एक्स एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि अफगानिस्तान में यह भूकंप आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट पर आया है और इसकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई है. वहीं, इस भूकंप का केंद्र 36.60 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.39 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था.

इससे पहले भी कई बार आ चुका है भूकंप
इससे पहले भी अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 19 मई को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. जबकि 18 मई को 4.5 और 17 मई को 4.2 तीव्रता के साथ भूकंप आया था. अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है और वहां के लोग चैन की सांस नहीं ले पा रहे हैं. जब लोगों को लगता है कि अब भूकंप नहीं आएगा. उसके फौरन दो या तीन दिनों बाद ही भूकंप आ जाता है. पिछले एक महीने में कई बार भूकंप आ चुके हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप क्यों आ रहे हैं? आइए जानते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

इस वजह से भी आ सकते हैं भूकंप के झटके
रेड क्रॉस के मुताबिक, अफगानिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच स्थित है. यहां कई सक्रिय फॉल्ट लाइन्स हैं, जिनमें से 1 हेरात शहर से भी होकर गुजरती है. जब प्लेट्स आपस में टकराते हैं, तब-तब अफगानिस्तान में भूकंप आता है. वहीं, कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि न्यूक्यिर टेस्ट से भी भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं. 

हर साल हजारों लोग होते हैं बेघर
UN के मानवीय मामलों के संगठन UNOCHA ने कहा है, "अफगानिस्तान में भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी कुदरती आपदा आती रहती है. इस लिहाज से अफगानिस्तान की हालात बहुत नाजुक बनी हुई है. यहां बार-बार भूकंप आने की वजह से लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है और लोगों की जिंदगी और मुश्किल होती जा रही है. अफगानस्तान सरकार इस आपदाओं से निपटने के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किया है. लोग हर साल भूकंप के सैकड़ों लोग जान गंवाते हैं और हजारों की संख्या में लोग घर से बेघर हो रहे हैं.

स्रोत: एएनआई

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news