Pakistan News: पाकिस्तानी सुरक्षा बल द्वारा बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में वहां के लिगों पर जुल्म करने से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है. द बलुचिस्तान पोस्ट ने एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल इन प्रांतों से आम लोगों को अवैध तरीके से हिरासत में ले रही हैं, जिससे हिरासत में लिए गए लोगों के परिवार वाले चिंतित हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Pakistan News: पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचिस्तान और सिंध में जुल्म किए जा रहे हैं. इससे जुड़ी हैरान करने वाली एक “रिपोर्ट सामने आई है. द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक बलूचिस्तान और सिंध प्रांत के कराची में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गायब किए जाने के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है.
इन घटनाओं ने एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा अपने अशांत प्रांतों में बुनियादी मानवाधिकारों और जवाबदेही के प्रति लगातार उपेक्षा को उजागर किया है. बलूचिस्तान के क्वेटा और तुर्बत में अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किए गए उन लोगों को कहां ले गई, इस बात की कोई जानकारी नहीं है.
क्वेटा के किल्ली कंबरानी इलाके में बीते मंगलवार देर रात को एक शादी समारोह के दौरान आठ लोगों को हिरासत में लिया गया. लापता लोगों के परिवारों ने कहा कि गिरफ्तारी का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे वे चिंतित हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि यह ऑपरेशन स्थानीय लोगों और सीटीडी अधिकारियों के बीच पहले हुए टकराव का प्रतिशोध था.
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का तर्क है कि इस तरह की रणनीति पाकिस्तान के बढ़ते राज्य दमन को दिखाता है. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि इस प्रकार की रणनीति बलूचिस्तान और उसके बाहर बढ़ते मानवीय संकट को संबोधित करने में इसकी निरंतर विफलता को दर्शाती है.
गौरतलब है कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के लोग पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हैं. बलूचिस्तान में तो पाकिस्तानी सेना के खिलाफ शस्त्र संघर्ष जारी है, वहां के अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी लगातार पाकिस्तानी सेना पर हमले कर रही है. इसी बहाने पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में आम लोगों का दमन कर रही है.