)
War on Gaza: इजरायल अपनी विस्तारवादी नीति पर तेजी से काम कर रहा है. इजरायली सेना ने गज़ा सिटी पर पूरी तरह कब्जा करने के लिए हमले तेज कर दिए हैं. वहीं, यूरोप के कई देश सितंबर के महीने में फिलिस्तीन को राज्य के रूप में मान्यता देने का ऐलान कर चुके हैं. फिलिस्तीन को मान्यता देने के जवाब में इजरायल गज़ा के साथ-साथ वेस्ट बैंक पर भी कब्जा करने का प्लना बना रहा है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि फिलिस्तीन को राज्य के रूम में मान्यता देने से इजरायल की कोई नीति नहीं रोक सकती.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इजरायल, गज़ा पर हमले तेज करके या और ज्यादा फिलिस्तीनी क्षेत्र पर कब्जा करके, फिलिस्तीन को राज्य के रूम में मान्यता देने के प्रयासों को रोक नहीं सकता.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों ने यह बयान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत के बाद दी. मैक्रों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इजरायल का कोई भी आक्रमण, फिलिस्तीनी क्षेत्र पर और ज्यादा कब्जा करने का प्रयास या फिलिस्तीनियों का जबरन विस्थापन उस गति को पटरी से नहीं उतार पाएगा जो हमने (सऊदी) क्राउन प्रिंस के साथ मिलकर बनाई है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस बात की जानकारी दी कि वह और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस 22 सितंबर को अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ में होने वाले सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. इस सम्मेलन में द्वि-राज्य समाधान पर चर्चा होगी और दुनिया के कई मुल्क फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देंगे.