Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2752834
Zee SalaamMuslim WorldGaza News: एक रात में 23 फिलिस्तीनियों की मौतें; इजराइली सेना कर रही है गाजा पर कब्जा

Gaza News: एक रात में 23 फिलिस्तीनियों की मौतें; इजराइली सेना कर रही है गाजा पर कब्जा

Gaza News: इजराइल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रात में इजराइल ने 23 फिलिस्तीनियों की जान ली है. मरने वालों में पांच लोगों का एक परिवार भी शामिल है.

Gaza News: एक रात में 23 फिलिस्तीनियों की मौतें; इजराइली सेना कर रही है गाजा पर कब्जा

Gaza News: शुक्रवार रात और शनिवार सुबह तक इजरायल के हवाई हमलों में ग़ाज़ा में कम से कम 23 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है. मरने वालों में तीन बच्चे और उनके माता-पिता भी शामिल हैं, जिनकी मौत ग़ाज़ा सिटी के सबरा इलाके में एक तंबू पर हुए बम हमले में हुई है. ग़ाज़ा हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि बीते 24 घंटों में अस्पतालों में 23 लाशें लाई गईं. इनमें 5 लोगों का एक पूरा परिवार शामिल है.

गाजा में हालात गंभीर

उत्तर ग़ाज़ा के जबालिया इलाके में इजराइल ने UNRWA (संयुक्त राष्ट्र की फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी) के एक गोदाम को निशाना बनाया गया था. इस हमले में 4 लोगों की मौत हुई थी. इंडोनेशियन अस्पताल ने इस बात की पुष्टि की है. एपी के जरिए ली गई वीडियो में इमारत में आग लगी दिखाई दे रही थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गोदाम पहले से खाली था और पहले भी कई बार हमलों का निशाना बन चुका था.

आधे से ज्यादा हिस्से पर इजराइली सेना का कब्जा

इजरायली सेना ने कहा कि शुक्रवार रात ग़ाज़ा सिटी के शिज़ैयाह इलाके में तलाशी के दौरान एक विस्फोटक से 9 सैनिक घायल हुए थे. इजरायल ने 18 मार्च को हमास के खिलाफ हमले फिर शुरू कर दिए थे, जिससे दो महीने का सीजफायर टूट गया था. अब तक इजरायली सेना ग़ाज़ा के आधे से ज्यादा हिस्से पर कब्ज़ा कर चुकी है और उत्तर ग़ाज़ा और दक्षिण के रफ़ा शहर में ऑपरेशन चला रही है इन इलाकों का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

इजराइल की घेराबंदी

इजरायल की घेराबंदी (ब्लॉकेड) की वजह से गाजा के लोगों को खाना मिलना मुश्किल हो गया है. वहां के राहत रसोईघर (चैरिटी किचन) ही एकमात्र भोजन स्रोत बचे थे, लेकिन अब दर्जनों बंद हो चुके हैं क्योंकि खाने का सामान खत्म हो रहा है. इजरायल का कहना है कि वह हमास पर दबाव डालने के लिए ब्लॉकेड कर रहा है ताकि वह बंधकों को रिहा करे और हथियार छोड़े. जबकि मानवाधिकार संगठनों ने भूख को हथियार बनाने को वॉर क्राइम करार दिया है.

इजराइल का गंभीर आरोप

इजरायल का आरोप है कि हमास और अन्य आतंकी समूह ग़ाज़ा में भेजी जाने वाली राहत सामग्री को हड़प लेते हैं, लेकिन उसने इसके कोई सबूत नहीं दिए हैं. युनाइटेड नेशन्स ने इन आरोपों को नकारा है और कहा है कि वह खाना बांटने पर पूरी तरह से निगरानी रखता है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news