Israel News: इजराइल ने गाजा में खाना ले रहे फिलिस्तीनियों पर हमला किया है. जिसमें, कई लोगों की जान गई है. दरअसल, जंग से बेहाल गाजा के लोग अमेरिका के जरिए मुहैया कराई गई मदद ले रहे थे. इसी दौरान उन पर हमला हो गया.
Trending Photos
)
Israel News: इजरायली सेना गाजा में काफी क्रूरता कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 48 घंटों में गाजा में राहत सामग्री लेने पहुंचे कम से कम 10 फिलिस्तीनियों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. यह जानकारी गाजा के गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस ने बुधवार को दी है.
इस घटना में 62 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग भूख से परेशान थे और अमेरिका समर्थित गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (GHF) से मदद लेने पहुंचे थे. गाजा के दक्षिणी शहर रफाह में GHF के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पर हजारों लोग राहत सामग्री लेने के लिए गए थे. इसी दौरान इजराइली सैनिकों ने इन पर फायरिंग शुरू कर दी.
The first day of the Israeli-American aid distribution mechanism (GHF) ended in an abject failure for the occupation after their ‘distribution centre’ completely collapsed after the IDF opened gun fire on the Palestinians, causing the American personnel to… pic.twitter.com/DOuOyVUh4g
— The Arab Eye (@TheArabEye0) May 28, 2025
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें लोग पिंजरे जैसी लाइनों में खड़े नजर आए. उसी दौरान, इजरायली फौज ने उन पर गोलियां चला दीं. सरकारी मीडिया ऑफिस ने अपने बयान में कहा, "इजरायली सेना ने सीधे उन भूखे नागरिकों पर गोली चलाई जो मदद लेने आए थे. यह एक जघन्य अपराध है."
GHF ने बुधवार को गाजा में चार प्रस्तावित राहत डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स में से दूसरा सेंटर खोला है. हालांकि, इस संगठन और इसकी सहायता वितरण योजना की संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने तीखी आलोचना की है. उनका कहना है कि अगर इजरायल राहत एजेंसियों को रास्ता दे दे, तो पर्याप्त और सुरक्षित तरीके से मदद पहुंचाई जा सकती है.
युनाइटेड नेशन्स की फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली एजेंसी UNRWA के प्रमुख ने अमेरिका-समर्थित GHF की योजना को हिंसा से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है. उन्होंने कहा कि इजरायल को तुरंत युनाइटेड नेशन्स की मान्यता प्राप्त मानवीय एजेंसियों को काम करने देना चाहिए ताकि लोगों की जान बचाई जा सके.