Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3032171
Zee SalaamMuslim Worldहथियार छोड़ने को तैयार है हमास, लेकिन इजरायल को माननी होगी ये शर्त

हथियार छोड़ने को तैयार है हमास, लेकिन इजरायल को माननी होगी ये शर्त

Hamas Lay down Weapons: गज़ा में हमास के लड़ाके हथियार छोड़ने को तैयार हो गए हैं. लेकिन हमास ने कहा कि अगर इजरायल कब्जा खत्म करता है तो हमास अपने हथियार छोड़ने को तैयार है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

हथियार छोड़ने को तैयार है हमास, लेकिन इजरायल को माननी होगी ये शर्त

Hamas Lay down Weapons: इजरायल और अमेरिका हमास से यह चाहते हैं कि गज़ा में हमास न हो और हमास के लड़ाके अपने हथियार त्याग दें. लेकिन अब हमास ने यह खुद कहा है कि वह हथियार त्याग देगा, लेकिन हमास ने अपने निशस्त्रीकरण के लिए एक बड़ी शर्त रख दी है. 

गज़ा में हमास के चीफ खलील अल हया ने बीते शनिवार (6 दिसंबर) को कहा कि अगर इजरायल अपना कब्जा खत्म करता है तो हमास अपने हथियार त्याग देगा. उन्होंने कहा कि हमास के हथियार इजरायल के कब्जा और उनकी मौजूदगी से जुड़ा हुआ है और अगर इजरायल का कब्जा खत्म होता है तो हमास अपने हथियार त्याग देगा. 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गज़ा में जिन इजरायली बंधकों की मौत हो गई थी, उनके शव की तलाश जारी है, शव की तलाश के लिए हमास के लोग रविवार (7 दिसंबर) को नए इलाके में एंट्री करेंगे. गज़ा में हमास के चीफ खलील अल हया ने इजरायल पर मानवीय मदद रोकने का आरोप लगाया.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि सीजफायर के बाद भी इजरायल कुछ सामान को इस तरह रोक रहा है, जैसे अभी युद्ध जारी हो. उन्होंने इजरायल के इस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की और इस मामले पर ध्यान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की. 

इससे पहले हमास खुद को निशस्त्रीकरण करने के लिए तैयार नहीं था, वह ऐसे कई प्रस्तावों को खारिज कर चुका है. वहीं, इजरायल और अमेरिका की मांग थी कि गज़ा से सभी हथियारबंद ग्रुप्स अपने आप को निशस्त्र करें. हालांकि हमास हथियार त्यागने के लिए तैयार हो गया, लेकिन इजरायली कब्जा हटने की शर्तों के साथ. 

गौरतलब है कि फिलिस्तीनियों की जमीन पर कब्जा करके इजरायल को एक देश के रूप में बसाया गया है. इसी कब्जे के खिलाफ फिलिस्तीन के कई हथियारबंद ग्रुप्स शस्त्र संघर्ष कर रहे हैं. वहीं, इस शस्त्र संघर्ष को इजरायल आतंकवाद बताया है और इसके बहाने वह आए दिन फिलिस्तीन के इलाकों पर भीषण क्रूर हमले करता है. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news