Hezbollah Attack Israel: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर आज फिर हमला किया. हिजबुल्लाह का दावा है कि उसने इजरायल के रमत डेविड एयर बेस पर रडार साइट्स और कंट्रोल रूम को निशाना बनाया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Hezbollah Attack Israel: हिजबुल्लाह ने मंगलवार (3 मार्च) को फिर इजरायल पर हमला किया है. हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने रमत डेविड एयर बेस पर हमला किया. हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने एयर बेस पर रडार साइट्स और कंट्रोल रूम पर ड्रोन के झुंड दागे. हालांकि इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान हुआ है या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. इजरायल और अमेरिका के खिलाफ ईरान अकेला युद्ध लड़ रहा है. वहीं, ईरान के समर्थन में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमला करना शुरू कर दिया है. हिजबुल्लाह ने ये हमले सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई हत्या की प्रतिक्रिया में कर रहा है.
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मंगलवार (3 मार्च) के हमले से पहले सोमवार (2 मार्च) को भी हमला किया था. इस हमले में हिजबुल्लाह ने इजरायल के हाइफा शहर को निशाना बनाया था, जिसके बाद इजरायल ने लेबनान पर पलटवार किया और 53 आम लोगों की हत्या कर दी. इजरायल ने बीते सोमवार (2 मार्च) को दावा किया कि उनकी सेना ने हिजबुल्लाह की इंटेलिजेंस ब्रांच हेड कमांडर हुसैन मकलेड एयर स्ट्राइक में मार दिया. इसके साथ ही इजरायल ने लेबनान के लगभग 50 गांवों वालों के अपनी गांव खाली करने की धमकी दी गई, जिसके बाद वहां के लोग रोड पर रात बिताने पर मजबूर हो गए.
वहीं, ईरान अकेला इजरायल और अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है. मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य बेसों को ईरान ड्रोन और मिसाइल से निशाना बना रहा है. इन हमलों में अमेरिका के 6 जवाबनों की मौत हो गई और कई घायल हैं. इसके साथ ही अमेरिका को इस युद्ध में सबसे बड़ा झटका लगा, जब कुवैत की एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिका के ही तीन f-15 फाइटर जेट को मार गिराया.