Yemen Houthi: इजरायल ने पिछले दिनों यमन पर हमला करके हूतयों के टॉप लीडरशिप समेत वहां के प्रधानमंत्री की हत्या कर दी. इसके बाद हूती ग्रप ने संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्याल्यों पर छापेमारी कर UN के लगभग 11 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Yemen Houthi: इजरायल ने पिछले दिनों यमन की राजधानी सना पर भीषण बमबारी करके हूती ग्रुप के कई लीडर समेत वहां के प्रधानमंत्री की हत्या कर दी. इस हमले के बाद हूती सैन्य ग्रुप बदले की आग में जल रहा है. इसी कड़ी में हूतियों ने सना में संयुक्त राष्ट्र संघ के परिसरों पर छापेमारी कर UN के लगभग 11 कर्मचारियों और अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. हूती ग्रुप की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है.
दरअसल, हूती ग्रुप इससे पहले भी यमन में संयुक्त राष्ट्र संघ के कर्मचारियों को अमेरिका और इजरायल के लिए जासूसी करने के इल्जाम में गिरफ्तार कर चुका है. हाल ही में इजरायल ने हूतियों की टॉप लीडरशिप की हत्या की. जानकारों का मानना है कि हूती ग्रुप ने UN कर्मचारियों को जासूसी करने के शक के आधार पर हिरासत में लिया है.
वहीं, यमन में संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत हंस ग्रंडबर्ग ने इस घटना पर एक बयान देते हुए कहा कि मैं आज सना और होदेदा में संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को हूतियों द्वारा हिरासत में लिए जाने की निंदा करता हूं. हंस ग्रंडबर्ग ने UN परिसरों में हूतियों के जबरन घुसने और UN की संपत्ति को जब्त करने की निंदा की. इसके साथ ही हंस ग्रंडबर्ग ने कहा कि हिरासत में लिए गए UN कर्मचारियों को बिना शर्त रिहा किया जाए.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते रविवार को UN कार्यालयों पर छापेमारी के बाद हूती ग्रुप ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के 7 और यूनिसेफ के 4 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया. डब्ल्यूएफपी के सात कर्मचारियों और यूनिसेफ के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया.
गौरतलब है कि इजरायली सेना यमन पर लगातार बमबारी कर रही है. यमन के हूती लड़ाके भी गज़ा के समर्थन में इजरायल की ओर मिसाइलें दागते हैं. हालांकि इजरायल को इन हमलों से कुछ ज्यादा नुकसान नहीं होता है.