Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3007359

Sheikh Hasina Execution: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को फांसी की सजा; इस अपराध में दोषी करार

Sheikh hasina verdict: शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल ने मौत की सजा सनाई है. ट्राइब्यूनल ने शेख हसीना को मानवता विरोधी अपराधों के लिए दोषी माना है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

Sheikh Hasina Execution: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को फांसी की सजा; इस अपराध में दोषी करार

Sheikh hasina verdict: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है. कोर्ट ने शेख हसीना को बांग्लादेश  के लोगों के खिलफ मानवता-विरोधी अपराध करने के आरोप में दोषी करार दिया है. इस फैसले पर शेख हसीना ने अपने समर्थकों के लिए एक संदेश जारी किया है और कहा कि वह इस फैसले को नहीं मानती है. उन्होंने आगे कहा कि जीवन देने वाला अल्लाह है और लेने वाला भी अल्लाह है. 

बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार की तख्तापलट के बाद वहां, मोहम्मद मोइजू की अगुवाई में अंतरिम सरकार चल रही है. मोहम्मद मोइजू के अंतरिम सरकार आते ही शेख हसीना पर बांग्लादेशी लोगों और प्रदर्शनकारियों पर मानवता विरोधी अपराध करने के आरोप में केस चलने लगा. इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पूर्व गृह मंत्री असदुज्जामान आईजीपी चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून को भी दोषी ठहराया गया है. 

बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल के जस्टिस गुलाम मुर्तजा की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ ने आज इन नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ 400 पन्नों की जजमेंट सुना रही है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पूर्व गृह मंत्री असदुज्जामान आईजीपी चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून पर आरोप हैं कि इन्होंने पिछले साल बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए जन आंदोलन को दबाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलवाई और मानवता विरोधी कार्रवाई की थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

ट्राइब्यूनल के सामने अभियोजक पक्ष ने शेख हसीना और उनके सहयोगी के खिलाफ भारी मात्रा में सबूत पेश किए हैं. ट्राइब्यूनल के सामने 10,000 पन्नों के दस्तावेज, 80 से अधिक गवाह, वीडियो-ऑडियो और अन्य प्रकार के सबूत पेश किए गए थे. शेख हसीना के खिलाफ फैसला आने से पहले ही उनके समर्थकों के द्वारा पिछले दिनों बांग्लादेश के कई जगहों पर आगजनी और हिंसक प्रदर्शन किए गए थे. 

इस चीज को देखते हुए बांग्लादेश की सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात हैं. साथ ही आगजनी और हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर सीधे गोली चलाने के आदेश दिए गए हैं. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news