Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2731589
Zee SalaamMuslim WorldInd-Pak: बहेगा पानी या फिर बहेगा खून; सिंधू पर बिलावल की गीदड़ भभकी

Ind-Pak: बहेगा पानी या फिर बहेगा खून; सिंधू पर बिलावल की गीदड़ भभकी

Ind-Pak Tension: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का भारत-पाकिस्तान टेंशन पर बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सिंधू नदी में या तो पानी बहेगा या फिर खून बहेगा. पूरी खबर पढ़ें.

Ind-Pak: बहेगा पानी या फिर बहेगा खून; सिंधू पर बिलावल की गीदड़ भभकी

Ind-Pak Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस बीच दोनों देशों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चीफ बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को गीदड़ भभकी दी है. 

क्या बोले बिलावल भुट्टो

एक रैली को खिताब करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, "मैं सिंधु नदी के किनारे खड़ा होकर साफ कर देना चाहता हूं कि सिंधु नदी हमारी थी, हमारी है और हमेशा हमारी ही रहेगी. या तो इस नदी का पानी बहेगा या फिर उनका खून जो इसे हमसे छीनना चाहते हैं."

भुट्टो ने लगाया भारत पर आरोप

भुट्टो ने आरोप लगाया कि भारत सिंधु वॉटर ट्रीटी को नकारने की कोशिश कर रहा है, जिसे पाकिस्तान किसी भी हाल में कबूल नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता अपने हक के लिए लड़ना जानती है और कोई भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

हमने ने नहीं किया हमला

भारत पर आतंकी हमले का आरोप लगाने का विरोध करते हुए बिलावल ने कहा, "कश्मीर में हुए आतंकी हमले की हमने भी निंदा की है. पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है, फिर भी भारत हम पर आरोप लगा रहा है. अगर भारत की आबादी ज्यादा है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह अपनी मनमर्जी थोप सकता है."

बिलावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी खुद को प्राचीन सभ्यता का वारिस बताते हैं, लेकिन सिंधु घाटी सभ्यता की असली विरासत पाकिस्तान के पास है. हम इस दरिया के सच्चे वारिस हैं. इसके साथ ही बिलावल ने शहबाज शरीफ सरकार को समर्थन देने का ऐलान भी किया. उन्होंने कहा कि भले ही अंदर की राजनीति में मतभेद हों, लेकिन पाकिस्तान के हक की लड़ाई में वह शरीफ सरकार के साथ खड़े हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news