IND-PAK WAR News: पाकिस्तान ने इंटरनेशनल कम्यूनिटी से गुहार लगाई है कि वह उन्हें लोन दें, जिसपर भारत ने उसके मजे ले लिए हैं और एक फिल्म की मीम शेयर किया है. पूरी खबर पढ़ें.
Trending Photos
)
IND-PAK WAR News: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जारी है और इसकी शुरुआत में ही पाकिस्तान ने भीख मांगनी शुरू कर दी है. पाकिस्तान के सरकारी हैंडल से एक सोशल मीडिया पोस्ट हुआ है, जिसमें फंडिंग के लिए गुहार लगाई गई है.
पाकिस्तान की सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "दुश्मन के जरिए भारी नुकसान पहुंचाए जाने के बाद हम अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से और कर्ज की अपील करते हैं. जंग के हालात और शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच हम सभी इंटरनेशनल साझेदारों से तनाव कम करने में मदद की अपील करते हैं. देशवासियों से अपील है कि वे हिम्मत बनाए रखें." यह पोस्ट पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के विभाग की तरफ से की गई थी.
हालांकि कुछ देर बाद पाकिस्तान सरकार ने यह कहकर पलटी मारी कि उनका एक्स अकाउंट "हैक" हो गया था और यह ट्वीट उन्होंने नहीं किया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया और उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है.
इस पर भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने पाकिस्तान की इस स्थिति का मजाक उड़ाते हुए हिंदी की मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ का एक मीम शेयर किया, जिसमें डायलॉग था –*"ये कोई तरीका है भीख मांगने का?"
ये घटनाएं उस वक्त सामने आईं जब भारत ने बीती रात इस्लामाबाद, लाहौर और सियालकोट में सैन्य ठिकानों पर हमला किया. ये जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर बिना किसी उकसावे के हमला करने के बाद की गई है.
https://t.co/zLTqIpqPLv pic.twitter.com/4rcYLLHJiS
— PIB India (@PIB_India) May 9, 2025
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में भारतीय सीमा में 50 से अधिक ड्रोन भेजे, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों जैसे S-400 और आकाश ने सभी को मार गिराया. सिर्फ एक ड्रोन ही जम्मू सिविल एयरपोर्ट तक पहुंच पाया और वहां धमाका किया. पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रिहायशी इलाकों में गोले बरसाए, जिससे इमारतों और मवेशियों को नुकसान हुआ. भारतीय सेना ने भी जोरदार जवाबी कार्रवाई की.