)
Indonesia News: इंडोनेशिया की राजधानी जकारता में स्टूडेंट्स का आक्रोश देखने को मिला. यहां हजारों स्टूडेंट्स ने सांसदों को ज्यादा भत्ता देने के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया. वहीं, इंडोनेशिया की पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए आँसू गैस के गोले दागे.
दरअसल, बीते सोमवार को इंडोनेशिया के छात्रों की ओर से यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ, जब उन्हें एक रिपोर्ट से पता चला कि संसद के 580 सदस्यों को सितंबर 2024 से 5 करोड़ रुपये (3,075 डॉलर) आवास भत्ता के तौर पर दिए जा रहे हैं. हाल ही में आई इस रिपोर्ट ने स्टूडेंट्स में आक्रोश को पैदा कर दिया. हजारों गुस्साए स्टूडेंट्स ने संसद भवन पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. तभी पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच झड़प हो गई.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स पत्थरबाजी कर रहे थे. वहीं, पुलिस इन प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स को रोकने के लिए कई राउंड आँसू गैस के गोले दागे. इंडोनेशिया की ज्यादातर नागरिक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. ऐसे में सांसदों को भारी-भरकम आवास भत्ता देने को वहां के लोग अन्यायपूर्ण मानते हैं. सांसदों को प्रति महीने दिया जाने वाला भत्ता एक इंडोनेशियाई नागरिक के प्रति महीने आय से 20 गुना ज्यादा है.
संसद की ओर जाने वाली सड़कों को किया गया बंद!
इस हिंसक प्रदर्शन के बाद इंडोनेशिया के अधिकारियों ने संसद भवन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है. संसद भवन की सुरक्षा के लिए 1,200 से ज़्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए.
प्रदर्शनकारियों की क्या है मांग?
सोमवार को हुए इस हिंसक झड़प में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि सांसदों को दिया जाने वाला आवास भत्ता को खत्म किया जाए. यह भत्ता सांसदों के वेतन से अलग दिया जाता था.