Abidur Chowdhury Apple Exit: iPhone Air के प्रमुख डिजाइनर अबीदुर चौधरी ने 6 साल से ज्यादा वक्त बाद Apple छोड़ दिया है. उन्होंने अल्ट्रा-थिन iPhone Air के विकास में अहम भूमिका निभाई थी. अब वे Apple को छोड़कर एक नए अनाम AI स्टार्टअप से जुड़ गए हैं.
Trending Photos
)
Abidur Chowdhury News: Apple में 6 साल से ज्यादा वक्त तक काम कर चुके डिज़ाइनर अबीदुर चौधरी ने कंपनी छोड़ दी है. उन्होंने iPhone Air जैसे अल्ट्रा-थिन मॉडल के विकास में अहम भूमिका निभाई. अबिदुर चौधरी ने iPhone Air का भी डिज़ाइन तैयार किया था. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अबीदुर चौधरी अब एक अनाम आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप से जुड़ गए हैं.
दरअसल, iPhone Air डिजाइन करने वाले डिजाइनर अबीदुर चौधरी की विदाई Apple के अंदर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वे डिजाइन टीम में तेजी से उभरते चेहरे थे. सितंबर में हुए Apple इवेंट में उन्होंने iPhone Air का 2 मिनट का डिजाइन वीडियो खुद नरेट किया था. यह एक ऐसा मौका आमतौर पर बेहद चुनिंदा कर्मचारियों को दिया जाता है.
इस वजह से दिया है इस्तीफा?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अबीदुर चौधरी की विदाई का iPhone Air की निराशाजनक बिक्री से कोई संबंध नहीं है. एप्पल ने अनुमान लगाया था कि यह मॉडल नए iPhone की कुल बिक्री में 6–8 फीसद योगदान देगा. करीब उतना ही जितना iPhone 16 Plus देता था. भले ही iPhone Air को डिजाइन के लिए सराहना मिली, लेकिन 100 डॉलर की बचत ग्राहकों को लुभा नहीं सकी, क्योंकि ज्यादातर खरीदार बैटरी और कैमरा क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं. हालांकि बाजार में इस मॉडल को बंद करने की अफवाहें हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक iPhone Air का दूसरा एडिशन 2027 में आएगा.
कौन हैं अबीदुर चौधरी
एप्पल का iPhone Air डिजाइन करने वाले प्रमुख डिजाइनर अबीदुर चौधरी मूल रूप से बांग्लादेश से हैं. बाद में वे उच्च शिक्षा और तकनीकी करियर के लिए विदेश चले गए. उन्होंने कई देशों में डिजाइन और इंजीनियरिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया और बाद में एप्पल की प्रतिष्ठित डिजाइन टीम का हिस्सा बने, जहां उन्होंने छह साल से ज्यादा समय बिताया. सितंबर 2024 के Apple लॉन्च इवेंट में iPhone Air का डिजाइन वीडियो खुद नरेट करने के बाद वे सुर्खियों में आए.