Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2731950

Iran: होर्मुज के नजदीकी बंदगाह पर विस्फोट से मची तबाही, ढह गई खड़ी इमारत, 406 घायल

Southern Iran Blast: ईरान में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित राजा हई बंदरगाह पर भीषण विस्फोट हुआ है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. विस्फोट की वजह से एक इमारत गिर गई. घटन की कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

 

विस्फोट के बाद मौके से उठता धुआं
विस्फोट के बाद मौके से उठता धुआं

Iran News Today: ईरान के दक्षिणी बंदरगाह पर शनिवार (26 अप्रैल) को एक भीषण विस्फोट हुआ. इस घटना में 406 लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गया. विस्फोट के बाद पूरा इलाका धुएं और गुबार से ढक गया. धुएं के गुबार को काफी दूर से देखा जा सकता है. 

इससे पहले ईरान की सरकारी मीडिया संस्था IRNA ने घायलों की संख्या 281 बताई थी. इन आंकड़ों को ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन संगठन के प्रवक्ता मोजतबा खालेदी ने जारी किया था, लेकिन बाद में यह संख्या फिर से बढ़कर 406 हो गई.

घटना की भयावह वीडियो वायरल

यह विस्फोट बंदर अब्बास के पास स्थित राजा हई बंदरगाह पर हुआ, जो ईरान का प्रमुख कंटेनर शिपमेंट सेंटर है. इस सेंटर से हर साल लगभग 80 मिलियन टन माल का आवागमन होता है. सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में विस्फोट के बाद बादल की शक्ल में उठते काले धुओं को साफ तौर पर देखा जा सकता है. कई वीडियो में घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद इमारतों के शीशे टूटकर गिरते हुए नजर आ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक विस्फोट की वजहों पता नहीं चला पाया है. हालिया दिनों में ईरान में इंडस्ट्री में होने वाले हादसे आम बात हो गए हैं. इसकी वजह यह है कि इंटरनेशनल बैन की वजह से पुराने तेल संयंत्र स्पेयर पार्ट्स की कमी से जूझ रहे हैं. इसके उलट ईरानी स्टेट टीवी ने साफ तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर को विस्फोट की वजह को सिरे से खारिज कर दिया है. 

विस्फोट से इमारत ढही

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट की घटना के बाद बचावकर्मी क्षेत्र तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, जबकि अन्य लोग साइट को खाली कराने की को कोशिशों में जुटे हुए हैं. जिससे किसी भी जनहानि से बचा जा सके.

प्रांतीय आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट राजा हई बंदरगाह के कंटेनरों में हुआ, लेकिन उन्होंने और अधिक जानकारी नहीं दी. बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से एक इमारत गिर गई. हालांकि, इसके बारे में अभी और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

होर्मुज के नजदीक हुआ विस्फोट

बता दें, राजा हई बंदरगाह, ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,050 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मौजूद है और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास है, जो फारस की खाड़ी का संकीर्ण मुंह है. इससे दुनिया का 20 फीसदी तेल का व्यापार होता है. यह विस्फोट उस समय हुआ जब शनिवार को ईरान और अमेरिका, ओमान में तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए मिले थे.

मिडिल ईस्ट और मुस्लिम जगत की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

 

TAGS

Trending news