)
Iran Attack Mossad: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उन्होंने इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान इलाके में इज़राइल के "जासूसी मुख्यालय" पर हमला किया है. राज्य मीडिया ने सोमवार देर रात इस बात की जानकारी दी है. जबकि विशिष्ट बल ने कहा कि उसने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ भी हमला किया है. आईआरजीसी ने मोसाद जासूसी एजेंसी का नाम लेते हुए एक बयान में कहा, "आज देर रात इलाके में जासूसी सेंटर्स और ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों की जमातों को तबाह करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया."
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इसे इजराइल की ओर से किए गए हमलों का जवाब करार दिया है. हाल ही में इजराइली हमले में आईआरजीसी ब्रिगेडियर की मौत हो गई थी. हाल ही के दिनों में हुए हमलों में हमास के नेता अरौरी की भी मौत हुई थी. अरौरी और ताविल दोनों का ईरान के साथ घनिष्ठ संबंध था. आईआरजीसी के बयान में कहा गया है, "हम अपने देश को आश्वस्त करते हैं कि गार्ड्स का आक्रामक अभियान शहीदों के खून की आखिरी बूंदों का बदला लेने तक जारी रहेगा."
तीन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कुर्दिस्तान इलाके में एरबिल से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) उत्तर-पूर्व में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के साथ-साथ नागरिक आवासों के पास के इलाके में विस्फोटों की आवाज सुनी गई थी. एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर उन विवरणों पर चर्चा की, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मिसाइलों को ट्रैक किया, जो उत्तरी इराक और उत्तरी सीरिया में गिरीं, और हमलों में कोई भी अमेरिकी सर्विस तबाह नहीं हुई है. अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक संकेत थे कि हमला "लापरवाह और अचूक" था.