Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3009199

ईरान का सख्त कदम; 'डंकी रूट-जॉब स्कैम' रोकने के लिए भारतीय नागरिकों की वीजा-फ्री एंट्री कैंसल

Iran Cancelled Visa Free Entry for Indians: ईरान ने भारतीय नागरिकों को तस्करों से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. हालांकि, इससे भारतीय नागरिकों को धक्का लग सकता है, क्योंकि नए नियम के तहत तेहरान ने वीजा-फ्री एंट्री तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी है. यह फैसला भारतीयों के साथ हो रही धोखाधड़ी, अपहरण और फिरौती की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 

 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

Iran News Today: ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री खत्म करने का ऐलान किया है. ईरान सरकार का मकसद इस फैसले के जरिये भारतीय अवाम के साथ हो रही धोखाधड़ी और हिंसा की घटनाओं रोकना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने साधारण पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिकों को दी जा रही एकतरफा टूरिस्ट वीजा छूट को तुरंत प्रभाव से कैंस कर दिया है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 नवंबर से भारतीय यात्रियों को बिना वीजा ईरान में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी. अब भारत से जाने वाले यात्रियों को ईरान में प्रवेश और ट्रांजिट यानी दोनों के लिए वीजा लेना अनिवार्य कर दिया गया है. इसका मतलब है कि भारतीय नागरिकों को पहले से वीजा के लिए आवेदन करना होगा और बोर्डिंग के समय वैध वीजा दिखाना अनिवार्य होगा.

इससे पहले भारतीय पर्यटकों को कुछ विशेष शर्तों के तहत, बिना वीजा ईरान में एंट्री की इजाजत मिल जाती थी. यह छूट ईरान की पर्यटन बढ़ाने की रणनीति और महत्वपूर्ण एशियाई देशों के साथ संबंध मजबूत करने के कोशिशों का हिस्सा था. हाल के सालों में ईरान ने एशियाई देशों से पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए थे, जिनमें भारतीय नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा भी शामिल थी.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने यह कदम कई चिंताजनक घटनाओं के सामने आने के बाद उठाया है. बताया गया है कि हाल के महीनों में कई भारतीय नागरिकों को जॉब दिलाने के फर्जी वादा कर, उन्हें ईरान बुलाया गया. कुछ मामलों में उन्हें यह कहकर भेजा गया कि वहां से उन्हें किसी अन्य देश में अवैध रूप से (डंकी रूट) भेज दिया जाएगा.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान पहुंचने पर इन भारतीयों में से कई को अगवा कर लिया गया और उनके परिवारों से फिरौती की मांग की गई. ऐसे कई मामलों के सामने आने के बाद ईरानी अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री सिस्टम को कैंसल कर दिया है. ईरानी मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, अब से हर भारतीय सिटीजन को ईरान जाने के लिए नियमित प्रक्रिया के तहत वीजा अप्ला करना होगा. नया नियम टूरिस्ट, बिजनेस, ट्रांजिट समेत सभी तरह की यात्राओं पर लागू होगा.

यह भी पढ़ें: अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे 'महाराणा प्रताप' फेम फैसल खान, नए प्रोजेक्ट की कामयाबी के लिए मांगी दुआ

TAGS

Trending news