Iran Coal Mine Gas Leak: ईरान की एक कोयला खदान में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत, जिनमें तीन अफगानी नागरिक शामिल, राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Iran Coal Mine Gas Leak: ईरान में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें कम से कम 7 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि कई मजदूर घायल हो गए हैं। यह हादसा ईरान के उत्तरी हिस्से में स्थित एक कोयला खदान में गैस लीकेज की वजह से हुई है. यह हादसा सोमवार दोपहर राजधानी तेहरान से करीब 270 किलोमीटर दूर दमघन शहर के पास हुआ.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'इरना' के मुताबिक, मरने वालों में तीन मजदूर अफगान नागरिक थे. राहत और बचाव कार्य के लिए फौरन टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कौन है इस हादसे का जिम्मेदार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खदान में जरूरी सुरक्षा उपायों का पालन नहीं किया गया था, जिससे गैस रिसाव की यह गंभीर घटना हुई. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस पूरे हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि खदान की स्थिति पहले से ही खतरनाक थी, लेकिन इसके बावजूद काम जारी रखा गया.
हर साल 700 मजदूरों की होती है मौत
गौरतलब है कि ईरान में यह पहली बार नहीं है, जब ईरान के कोयला खादान में हादसे हुए हैं. हर साल कोयले के खादान में गैस रिसाव होने की वजह से 700 मजदूरों की मौत हो जाती है. हाल में ही उत्तर-पश्चिमी ईरान में एक लौह अयस्क खदान ढहने से एक मजदूर की मौत हुई थी. वहीं, सितंबर 2024 में पूर्वी ईरान में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कई दर्जन मजदूर मारे गए थे.
सरकार पर उठ रहे हैं सवाल
वहीं, ईरान में बढ़ती इन घटनाओं की वजह से सरकार और खनन मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मजदूर संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ऐसी हर घटना की निंदा कर रहे हैं और सरकार से मजदूरों को सुरक्षा देने की बात कह रहे हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बार-बार न हो.