Iran Death: ईरान पर बीते रोज इजराइल ने हमला किया, जिसमें कई दर्जन लोगों की मौत हुई है. यूएन में ईरान ने इसको लेकर अहम जानकारी दी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Iran Death: बीते रोज इजराइल ने ईरान पर हमला किया था. जिसमें कई लोगों की जान गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले का मकसद सेना के अधिकारियों और न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स को निशाना बनाना था. अब यूएन से जो जानकारी दी है उससे काफी कुछ साफ हो गया है कि ईरान में कई दर्जन लोगों की मौत हुई है.
तेहरान से मिली जानकारी के मुताबिक, ईरान के युनाइटेड नेशन्स में राजदूत अमीर सईद इरवानी ने शुक्रवार को बताया कि इजरायली हमलों में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और 320 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा कि इजरायल का यह हमला "बर्बर और आपराधिक" था और इसका निशाना ईरान के टॉप मिलिट्री अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को बनाया गया था. लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि "ज्यादातर मारे गए लोग आम नागरिक, महिलाएं और बच्चे थे."
ईरान के राजदूत ने कहा कि शुक्रवार को भी इजरायल ने ईरान के कई शहरों में सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए. इजरायल ने दावा किया कि उसने ईरान की परमाणु और सैन्य संरचनाओं के केंद्र पर जोरदार हमला किया है. इस हमले में उसने जेट विमानों और उन ड्रोन का इस्तेमाल किया जो पहले ही चोरी-छिपे ईरान में भेज दिए गए थे. उनका कहना था कि यह हमला ज़रूरी था ताकि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से पहले रोका जा सके.
इसके जवाब में, शुक्रवार देर रात ईरान ने इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. यरुशलम और तेल अवीव में धमाकों की आवाजें गूंजीं और इमारतें हिल उठीं. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक रिकॉर्डेड संदेश में कहा,"हम इस अपराध को करने वालों को सुरक्षित भागने नहीं देंगे. बदला जरूर लिया जाएगा."
एसोसिएटेड प्रेस के एक रिपोर्टर ने बताया कि तेल अवीव में मिसाइल हमले के बाद धुआं उठता दिखा. वहां के एक अस्पताल ने बताया कि उन्होंने 15 घायल नागरिकों का इलाज किया है. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका की ज़मीन-आधारित एयर डिफेंस सिस्टम ने भी ईरान की मिसाइलों को मार गिराने में मदद की