Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2707315
Zee SalaamMuslim Worldईरान ने खारिज किया यमन का दावा, कहा- US हमले में IRGC कमांडर की मौत की खबर गलत

ईरान ने खारिज किया यमन का दावा, कहा- US हमले में IRGC कमांडर की मौत की खबर गलत

US Airstrike Yemen: यमन के सूचना मंत्री मोअम्मर अल-एरियानी ने दावा किया था कि  मंगलवार को अमेरिकी हमले में हूती संगठन के 70 सदस्य मारे गए थे, जिनमें आईआरजीसी के वरिष्ठ फील्ड कमांडर की मौत हुई थी.

ईरान ने खारिज किया यमन का दावा, कहा- US हमले में IRGC कमांडर की मौत की खबर गलत

US Airstrike Yemen: हाल में ही यमन पर अमेरिका ने एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कम से कम 70 हूती विद्रोही मारे गए थे. उस वक्त दावा किया जा रहा था कि इस हमले में ईरान का IRGC के वरिष्ठ फील्ड कमांडर भी मौत हुई है. इस पर काफी बवाल हुआ था, जिसपर ईरान ने सफाई दी है. ईरान से साफ कर दिया है कि अमेरिकी हमले में उसका कोई भी नागरिक नहीं मारा गया है.

ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार यमन पर हाल ही में हुए अमेरिकी हवाई हमले में किसी ईरानी कर्मी की मौत नहीं हुई है. यह एजेंसी इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) से घनिष्ठ संबंध रखती है.

यमन के मंत्री ने किया था बड़ा दावा
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यमन के सूचना मंत्री मोअम्मर अल-एरियानी ने दावा किया था कि  मंगलवार को अमेरिकी हमले में हूती संगठन के 70 सदस्य मारे गए थे, जिनमें आईआरजीसी के वरिष्ठ फील्ड कमांडर और ईरानी विशेषज्ञ शामिल थे. इस बयान के जबाव में ईरान ने सफाई दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

ईरान ने मंत्री के बयान को बताया झूठा
तस्नीम ने रिपोर्ट को झूठा बताते हुए कहा, "यमन में ईरानी सेना की शहादत के बारे में जारी की गई रिपोर्ट सही नहीं है. तस्नीम के रिपोर्टर द्वारा की गई फॉलो-अप रिपोर्ट से पता चलता है कि यह दावा झूठा है और यमन में कोई भी ईरानी शहीद नहीं हुआ है." 

तस्नीम ने कहा कि यह "झूठी" खबर पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव बढ़ाने के उद्देश्य से ईरान विरोधी मनोवैज्ञानिक युद्ध के अनुरूप प्रतीत होती है. इसने ईरानी अधिकारियों के पिछले बयानों को दोहराया जिसमें कहा गया था कि हूती संगठन अमेरिका और इजरायल से स्वतंत्र रूप से लड़ रही है. 

इससे पहले कितने लोगों की हुई थी मौत
यमन में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि इससे पहले शनिवार को कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए, जब अमेरिकी सेना ने यमन के उत्तरी शहर सादा में एक सौर ऊर्जा स्टोर और एक घर पर हवाई हमला किया. चिकित्सकों ने हताहतों की संख्या को प्रारंभिक बताया, साथ ही कहा कि नागरिक सुरक्षा दल पश्चिमी सादा शहर के हफ़सिन क्षेत्र में लक्षित स्थलों पर आग बुझाने और पीड़ितों की तलाश करने के लिए काम कर रहे थे, जो इसी नाम के सादा प्रांत की राजधानी है.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि इससे पहले, हूती समूह ने अमेरिका के इस दावे का खंडन किया था कि लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदाह में उसके सैन्य नेताओं की बैठक को निशाना बनाकर अमेरिकी हवाई हमला किया गया था. 

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news