Iran Attack US Embassy In Saudi: ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एम्बेसी पर ड्रोन अटैक किया है, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रेप ने इस हमले का जवाब देने की धमकी दी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Iran Attack US Embassy In Saudi: ईरान मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेसों को निशाना बना रहा था, जिसमें लगभग 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई घायल हैं. वहीं, ईरान ने अब अमेरिका के एम्बेसी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मौजूद अमेरिकी एम्बेसी पर ड्रोन अटैक किया है. हमले के अमेरिकी एम्बेसी में धुएं का गुबार निकलते देखा गया. वहीं, इस हमले में अभी तक कोई हताहत की खबर नहीं है. इस हमले के बाद युद्ध ने और भयान रूप ले लिया है. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को लेकर एक पत्रकार से कहा कि "आपको बहुत जल्द पता चल जाएगा" कि रियाद में US एम्बेसी पर हमले का क्या जवाब होगा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रियाद स्थित अमेरिकी एम्बेसी पर जिस वक्त ईरान ने दो ड्रोन से हमला किया, उस वक्त दूतावास में कोई व्यक्ति या अधिकारी मौजूद नहीं था. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों में एडवाइजरी जारी करके अपने नगरिकों से अपील की है कि वे संबंधित देश को छोड़कर निकल जाएं.