Iran Executed Mossad Agent: ईरान ने मोसाद एजेंट को फांसी दे दी है. इस एजेंट ने ईरान की नाक में दम किया हुआ है और यह एक सैन्य अधिकारी की हत्या में भी शामिल था. पूरी खबर पढ़ेंय
Trending Photos
)
Iran Executed Mossad Agent: ईरान ने मोसाद के एक हाई रैंक जासूस मोहसिन लैंगरनेशिन को फांसी दे दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस पर 2020 से 2022 तक दो सालों तक मोसाद को ईरान के अंदर तकनीकी, ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक सहायता देने का आरोप था. ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी मिजान मुताबिक, लैंगरनेशिन को मई 2022 में तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के मेंबर हसन सैयद खोदाई की हत्या में मदद करने के लिए दोषी पाया गया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक वह खोदाई मूवमेंट की जानकारी मोसाद को भेज रहा की एक्टिविटीज पर नजर रखी जा सके. इसके साथ ही उसने IRGC के मेंबर हसन सैयद की हत्या में अहम रोल निभाया और उस वक्त वह वहीं था. उसने ईरान के रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक औद्योगिक केंद्र पर हमले में तकनीकी व लॉजिस्टिक सहयोग दिया.
आरोप था कि उसने मोसाद एजेंटों के लिए संचार उपकरण खरीदे, वाहन जुटाए और उनमें खास गैजेट्स लगवाए. इज़रायल के अधिकारियों से पैसे लेकर ईरान में काम कर रहे एजेंटों को दिए और कई प्रांतों में सुरक्षित ठिकाने (सेफ हाउस) किराए पर लिए. न्यायपालिका ने बताया कि लैंगरनेशिन ने अपने सभी अपराधों को कबूल कर लिया है, और उसके खिलाफ तकनीकी और खुफिया सबूत भी मौजूद थे.
ईरान और इज़रायल के बीच पिछले कई सालों से एक शैडो वॉर चल रहा है, जिसमें ईरान ने कई लोगों को मोसाद से संबंध के आरोप में फांसी दी है, खासतौर पर अपने परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों के तहत. दिसंबर 2023 में भी मोसाद से जुड़े आरोपों के चलते तीन पुरुषों और एक महिला को फांसी दी गई थी.
लैंगरनेशिन की फांसी ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच नए परमाणु समझौते को लेकर बातचीत जारी है. ईरान ने आरोप लगाया है कि इज़रायल इन वार्ताओं को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहा है. अब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच चौथे दौर की बातचीत शनिवार को रोम में होने वाली है, जिसकी मध्यस्थता ओमान कर रहा है.