Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2666901
Zee SalaamMuslim Worldईरान के वित्त मंत्री को क्यों किया गया मंत्रिमंडल से बर्खास्त, जानें पूरा मामला

ईरान के वित्त मंत्री को क्यों किया गया मंत्रिमंडल से बर्खास्त, जानें पूरा मामला

Iran News: ईरान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बुरी तरह प्रभावित हुई है, खासकर 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने के बाद साल 2015 में रियाल की कीमत डॉलर के मुकाबले 32,000 थी.

ईरान के वित्त मंत्री को क्यों किया गया मंत्रिमंडल से बर्खास्त, जानें पूरा मामला

Iran News: ईरान की पार्लियामेंट ने आज यानी 2 मार्च को अपनी मुद्रा रियाल के मूल्य में गिरावट और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोपों के बीच देश के वित्त मंत्री के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करके उन्हें बर्खास्त कर दिया.

संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलीबाफ ने कहा कि 273 सांसदों में से 182 ने अब्दुलनासर हिम्मती के खिलाफ मतदान किया. सदन में 290 सीट हैं. मसूद पेजेशकियान की कैबिनेट के पदभार संभालने के छह महीने बाद यह बर्खास्तगी की गई.

अपने मंत्री के बचाव में क्या बोले पेजेशकियन
हिम्मती का बचाव करने वाले पेजेशकियन ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार पश्चिम के साथ कठिन लड़ाई में उलझी हुई है. उन्होंने इन चुनौतियों का सामना करने के लिए संसद से ज्यादा एकता और सहयोग का आह्वान किया. यह निर्णय ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते तनाव और पश्चिम के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच आया है.

Add Zee News as a Preferred Source

ईरान में एक डॉलर की क्या है कीमत
ईरान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बुरी तरह प्रभावित हुई है, खासकर 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने के बाद साल 2015 में रियाल की कीमत डॉलर के मुकाबले 32,000 थी, लेकिन जुलाई में जब पेजेशकियन ने पदभार संभाला, तब तक यह गिरकर डॉलर के मुकाबले 5,84,000 हो गई थी. हाल ही में इसका मूल्य और गिर गया और तेहरान में एक्सचेंज की दुकानों में एक डॉलर का मूल्य 9,30,000 रियाल पर पहुंच गया.

महाभियोग की कार्रवाई के दौरान क्या लगे इल्जाम
महाभियोग की कार्यवाही के दौरान हिम्मती का समर्थन करने वाले सांसद मोहम्मद कासिम उस्मानी ने तर्क दिया कि बढ़ती मुद्रास्फीति और विनिमय दरें वर्तमान सरकार या संसद की गलती नहीं हैं. उन्होंने पिछले प्रशासन द्वारा छोड़े गए बजट घाटे की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसने आर्थिक अस्थिरता में योगदान दिया.

TAGS

Trending news