Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3125182
Zee SalaamMuslim Worldपाकिस्तान-अफगान जंग के बीच ईरान का संदेश, बातचीत से हल निकालने का किया आह्वान

पाकिस्तान-अफगान जंग के बीच ईरान का संदेश, बातचीत से हल निकालने का किया आह्वान

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध जारी है. इस बीच ईरान ने दोनों देशों से युद्ध रोकने और बातचीत करने का आह्वान किया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

पाकिस्तान-अफगान जंग के बीच ईरान का संदेश, बातचीत से हल निकालने का किया आह्वान

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगनिस्तान के बीच भीषण जंग हो रही है, दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिसमें फौजी समेत आम लोगों की मौत हो रही है. पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि उनके हमले में  274 तालिबान सेना और आतंकियों की मौत हुई है. वहीं, अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उनके हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है. इन सब के बीच ईरान दोनों देशों से युद्ध रोकने और तनाव कम करने के लिए तुरंत बातचीत करने का आह्वान किया है. 

बीते शुक्रवार (27 फरवरी) को एक बयान में ईरान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों पड़ोसी मुल्कों से बढ़ते संघर्ष और इसके सुरक्षा और मानवीय नतीजों पर गहरी चिंता जताई. ईरान के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि "पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच संघर्ष से न सिर्फ दोनों पड़ोसी देशों को जान-माल का नुकसान हुआ है, बल्कि इससे आस-पास के इलाके में असुरक्षा भी बढ़ेगी और पूरे इलाके के लिए मानवीय और सुरक्षा नतीजे होंगे."

ईरान के विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों को एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करने की अपील की है. साथ ही ईरान ने दोनों देशों के ऐसे किसी भी काम से बचने की अपील की है, जिससे तनाव और टकराव बढ़ सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news