Iran America Deal: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अपने विदेश मंत्री अब्बास अरागची को निर्देश दिया है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत करें, लेकिन समझदारी के साथ-साथ निष्पक्ष और बराबरी पर बातचीत करें. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Iran America Deal: ईरान और अमेरिका के बीच पिछले महीने से तनाव बरकरार है. इस बीच अमेरिका के प्रेसिडेंट ईरान को कई बार धमकी दे चुके हैं कि ईरान अमेरिका के साथ डील कर ले, अगर ईरान ने डील नहीं की तो सैन्य कार्रवाई की जाएगी. वहीं, ईरान ने भी बार-बार इस बात को दोहराया है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी धमकी की वजह से डील को नहीं स्वीकार करेगा, बल्कि वह सम्मान के साथ बराबरी की बातचीत करेगा.
अब ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने मंगलवार (3 फरवरी) को एक बयान दिया और कहा कि उन्होंने ईरान के फॉरेन मिनिस्टर अब्बास अरागची को अमेरिका के साथ “फेयर और बराबर बातचीत” करने का निर्देश दिया है. ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन के कमेंट्स ईरान की तरफ से पहला साफ सिग्नल हैं कि वह तुर्की द्वारा आयोजित की जा रही बातचीत में हिस्सा ले सकता है.
ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर यह कहा कि मैंने अपने फॉरेन मिनिस्टर को निर्देश दिया है कि वह अमेरिका के साथ डील पर बातचीत करें. उन्होंने अपने विदेश मंत्री को निर्देश दिया है कि बातचीत के लिए बशर्ते सही माहौल हो, जो खतरों की उम्मीदों से मुक्त हो. उन्होंने अपने विदेश मंत्री को यह भी निर्देश दिया कि वह अमेरिका के साथ बातचीत इज्जत, समझदारी के साथ-साथ निष्पक्ष और बराबरी पर बातचीत करें. हालांकि अमेरिका ने तुर्की द्वारा आयोजित कथित मीटिंग में शामिल होने के लिए अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
गौरतलब है कि अमेरिका ईरान पर हमले की धमकी दे रहा है. अमेरिका ने ईरान की ओर एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन भेज दिया है. वहीं, ईरान ने भी यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.