Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2731515
Zee SalaamMuslim WorldIran के विदेश मेंत्री ने भारत-पाक टेंशन पर पढ़ी कविता, जानें क्या बोले अरागची

Iran के विदेश मेंत्री ने भारत-पाक टेंशन पर पढ़ी कविता, जानें क्या बोले अरागची

Iran reacts on IND-PAK tension: ईरान का पाकिस्तान और भारत के बीच बनी टेंशन को लेकर रिएक्शन आया है. ईरान के विदेश मंत्री ने एक कविता के जरिए कहा है कि वह दोनों मुल्क के बीच रिश्तों को बेहतर करने में मदद करना चाहता है.

Iran के विदेश मेंत्री ने भारत-पाक टेंशन पर पढ़ी कविता, जानें क्या बोले अरागची

Iran reacts on IND-PAK tension: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बनी हुई है. अब इस मामले में ईरान का बयान आया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची का कहना है कि तेहरान इस मुश्किल वक्त में भारत और पाकिस्तान के बीच ज्यादा समझ बनाने के लिए अपनी कैपेसिटी का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है.

ईरान के फॉरेन मिनिस्टर का आया रिएक्शन

ईरान के एक फॉरेन मिनिस्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, "भारत और पाकिस्तान ईरान के भाईचारे वाले पड़ोसी हैं, जिनके साथ हमारे सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यता रिश्ते हैं. बाकी पड़ोसियों की तरह हम भी उन्हें अपनी प्राथमिकता मानते हैं."

तेहरान करना चाहता है मदद

उन्होंने आगे कहा कि तेहरान (ईरान) इस मुश्किल वक्त में इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच बेहतर समझ बनाने के लिए अपनी मदद देने को तैयार है. उन्होंने मशहूर फारसी कवि सादी की एक कविता का भी जिक्र किया:

Add Zee News as a Preferred Source

"Human Beings are members of a whole
In creation of one essence and soul
If one member is inflicted with pain
Other members uneasy will remain"

इस कविता का आसान भाषा में अनुवाद है,"इंसान एक-दूसरे के अंग हैं, एक ही मूल और आत्मा से बने हैं. अगर एक अंग को दर्द होता है, तो बाकी अंग भी बेचैन हो जाते हैं."

पहलगाम हमला

दरअसल, कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 28 टूरिस्ट की मौत हुई थी. इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है. हिंदुस्तान का आरोप लगाया है कि इस हमले के सीधे तौर पर पाकिस्तान से संबंध हैं, जिसे पाकिस्तान ने नकार दिया है. गुरुवार रात, कश्मीर के नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच फायरिंग भी हुई, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए हैं.
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news