Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2715516
Zee SalaamMuslim Worldपाकिस्तान ही नहीं, ईरान में भी आतंक मचा रहे हैं TTP के लोग, की 8 मजदूरों की हत्या

पाकिस्तान ही नहीं, ईरान में भी आतंक मचा रहे हैं TTP के लोग, की 8 मजदूरों की हत्या

Iran News: ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में बलूच उग्रवादियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के 8 मजदूरों की हत्या कर दी. यह घटना शनिवार को मेहरिस्तान जिले के एक गांव में हुई, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है.

पाकिस्तान ही नहीं, ईरान में भी आतंक मचा रहे हैं TTP के लोग, की 8 मजदूरों की हत्या

Iran News: ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में बलूच उग्रवादियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के 8 मजदूरों की हत्या कर दी. आज यानी 13 अप्रैल को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है. समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, घटना शनिवार को मेहरिस्तान जिले के एक गांव में हुई. 

ईरानी अधिकारियों ने पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की तस्दीक करते हुए कहा कि वे दक्षिणी पंजाब के बहावलपुर के रहने वाले थे और कार मरम्मत की एक दुकान में काम करते थे. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि वे उसी दुकान में रहते थे जहां कारों की मरम्मत करते थे. खबर के मुताबिक, अज्ञात हथियारबंद लोग रात में दुकान में घुसे और उनके हाथ-पैर बांध दिए, इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी करके उनकी हत्या कर दी.

किसने ली हत्या की जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर 8 पाकिस्तानी मजदूरों की हत्या करने के बाद फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद ईरानी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. प्रतिबंधित बलूचिस्तान नेशनल आर्मी (बीएनए) के प्रवक्ता ने मीडिया में एक बयान जारी कर 8 पाकिस्तानियों की हत्या की जिम्मेदारी ली.

Add Zee News as a Preferred Source

ईरानी अधिकारियों ने क्या कहा?
ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. सिस्तान बलूचिस्तान में यह ऐसी दूसरी घटना है. पिछले साल जनवरी में हथियारबंद लोगों ने सरवन शहर में नौ पाकिस्तानियों की हत्या कर दी थी, जो ईरान में मोटर मैकेनिक के तौर पर काम करते थे. पाकिस्तान और ईरान के स्थानीय समूह बलूचिस्तान में अधिक स्वायत्तता के लिए दशकों से संघर्ष कर रहे हैं.

TAGS

Trending news