Iran on Trump: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला बोला है. उनका कहना है कि ट्रंप के शांति कायम करने के दावे झूठे हैं. पूरी खबर पढ़ें
Trending Photos
)
Iran on Trump: ईरान के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए उनके शांति कायम करने के दावे को झूठा करार दिया है. खामेनेई ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने गाजा पट्टी में हो रही हत्याओं का समर्थन किया है और इलाके में जंग भड़काने की अमेरिकी नीति अभी भी जारी है.
शनिवार को राजधानी तेहरान में टीचर्स के साथ हुए एक प्रोग्राम के दौरान खामेनेई ने ट्रंप के हालिया पश्चिम एशिया दौरे और उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ट्रंप का कहना कि वह शांति के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहते हैं, सरासर झूठ है. यह वक्ता और अमेरिका दोनों का अपमान है." उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप और उनके प्रशासन ने गाजा में निर्दोष लोगों की हत्या का समर्थन किया है और अपने भाड़े के सैनिकों के जरिए युद्ध फैलाने की रणनीति अपनाई है.
खामेनेई ने इजराइल को एक बार फिर इलाके के लिए खतरनाक कैंसर करार देते हुए कहा कि इसे उखाड़ फेंकना ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि इलाकाई देशों की एकजुटता और दृढ़ संकल्प से अमेरिका को पश्चिम एशिया से पीछे हटना ही होगा.
इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की थी. रियाद में दिए एक बयान में ट्रंप ने ईरान को मिडिल ईस्ट की सबसे विनाशकारी ताकत बताया था. उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा.
ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान ईरान परमाणु समझौते संयुक्त व्यापक कार्य योजना (JCPOA) से खुद को 2018 में अलग कर लिया था और तेहरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिए थे. हालांकि ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने शनिवार में साफ कर दिया कि ईरान "शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेगा."