Iran News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका के साथ न्यूक्लियर को लेकर बातचीत पर बयान दिया है. उनका कहना है कि इस बातचीत से कोई हल नहीं निकलने वाला है.
Trending Photos
)
Iran News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने मंगलवार को कहा कि वह अपने कट्टर दुश्मन अमेरिका के साथ बातचीत से संतुष् हैं, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यह बातचीत आखिर में निरर्थक साबित हो सकती है. तेहरान और वाशिंगटन शनिवार को मस्कट में दोबारा मिलने वाले हैं, यह मीटिंग 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते के टूटने के बाद टॉप अधिकारियों के बीच हाई लेवल की बातचीत के एक हफ्ते बाद होगी.
बता दें, अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने न्यूक्लियर प्लांट को बंद कर दे. मार्च के महीने में ट्रंप ने खामेनेई को एक खत भी लिखा था और कहा था कि वह न्यूक्लियर पर बातचीत करे. इस दौरान ट्रंप ने कहा था कि ईरान अगर इसके लिए मना करता है तो उसके खिलाफ मिलिट्री एक्शन होगा.
खामेनेई ने राज्य टेलीविजन के हवाले से कहा कि शनिवार की बातचीत शुरुआती चरणों में अच्छी तरह से आगे बढ़ी. बेशक, हम दूसरे पक्ष के बारे में बहुत निराशावादी हैं, लेकिन हम अपनी क्षमताओं के बारे में आशावादी हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि बातचीत से नतीजे निकल भी सकते हैं और नहीं भी निकल सकते.
ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से कोई राजनयिक संबंध नहीं होने के बावजूद, दोनों पक्षों ने इस बातचीत को "रचनात्मक" बताया था. ईरान ने जोर देकर कहा था कि बातचीत इंडायरेक्ट है और ओमान के जरिए मध्यस्थता की जा रही है.
बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लगातार धमकी दे रहे हैं. वह चाहते हैं कि ईरान अपनी न्यूक्लियर फैसिलिटी को बंद कर दें. सोमवार को भी उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो वे ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करेंगे. इस दौरान उन्होंने ईरानी अधिकारियों को कट्टरपंथी कहते कहा कि उनके पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए.