Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2703999
Zee SalaamMuslim WorldSaudi के इस खास मुस्लिम दोस्त के साथ करीबी बढ़ा रहा है ईरान; प्रेसीडेंट से हुई फोन पर बातचीत

Saudi के इस खास मुस्लिम दोस्त के साथ करीबी बढ़ा रहा है ईरान; प्रेसीडेंट से हुई फोन पर बातचीत

Iran सऊदी के एक खास दोस्त के साथ करीबियां बढ़ा रहा है. शिया मुल्क के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सुन्नी मुल्क के अमीर से बातचीत की है और दोस्ती को बेहतर करने की बात कही है. पूरी खबर पढ़ें.

Saudi के इस खास मुस्लिम दोस्त के साथ करीबी बढ़ा रहा है ईरान; प्रेसीडेंट से हुई फोन पर बातचीत

Iran: ईरान सऊदी के दोस्त कुवैत से करीबियां बढ़ा रहा है. ईरानी राष्ट्रपति के साथ फोन पर बातचीत में कुवैती अमीर नवफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने कहा कि उनका देश अपनी जमीन से अन्य देशों के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई की इजाजत नहीं देने वाला है. बता दें, कुवैत से ईराक का बॉर्डर जुड़ता है और यहां से ईरान का बॉर्डर भी एकदम करीब है.

बुधवार को हुई दोनों के बीच बातचीत

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बुधवार दोपहर कुवैती अमीर नवफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा से फोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अमीर और कुवैत के लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि रमजान और ईद का पाक महीना इस्लामी देशों के बीच एकता और एकजुटता को मजबूत करेगा.

हम कुरान की टीचिंग्स को करते हैं फॉलो

पेजेशकियन ने कहा, "हम कुरान की शिक्षाओं के आधार पर सभी इस्लामी देशों को अपना भाई मानते हैं, और हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंधों को बढ़ावा देने पर बहुत महत्व देते हैं, जैसा कि इस्लामी शिक्षाओं और आख्यानों में जोर दिया गया है."

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, सऊदी और ईरान एक दूसरे के दुश्मन माने जाते हैं. सऊदी के बॉर्डर  से जुड़े यमन में मौजूद हूति और सऊदी के बीच लगातार हिंसा की वारदातें आती रहती हैं. हूति विद्रोहियों को ईरान का समर्थन हासिल है.

हम चाहते हैं भाईचारा: ईरान के राष्ट्रपति

ईरानी राष्ट्रपति ने आगे जोर देकर कहा कि ईरान कुवैत और दूसरे पड़ोसी देशों के साथ अलग-अलग सेक्टर्स में रिश्तों का विस्तार करने के लिए किसी भी तरह के सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है ताकि भाईचारे और अच्छे पड़ोसी के बंधन को गहरा और मजबूत किया जा सके, उन्होंने कहा, "तनाव कम करने के मुद्दे पर, इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरी तरह से न्याय और निष्पक्षता के आधार पर काम करेगा.

अमीर नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने अपनी ओर से, क्राउन प्रिंस की ओर से और कुवैत के लोगों की ओर से ईद की बधाई दी. उन्होंने दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों पर संतोष व्यक्त किया और कहा, "कुवैत ईरान के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहता है और पड़ोसी और मित्र देशों के साथ गहरे संबंधों को बढ़ावा देने में राष्ट्रपति के मैसेज और कोशिशों का स्वागत करता है."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news