Iran on Israel Lebanon Attack: अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच दो हफ्तों के लिए युद्ध विराम हो गया है. इस युद्धविराम की शर्तों में लेबनान पर हमले बंद करना भी शामिल है. लेकिन इजरायल ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया है और लेबनान पर हमले कर रहा है. इसको लेकर ईरान ने इजरायल पर हमले की धमकी दी है. ईरान ने कहा कि अगर कुछ घंटों के अंदर इजरायल लेबनान पर हमले नहीं करता है, तो ईरान इजरायल पर फिर से हमले शुरू कर देगा. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Iran Threatens Israel After Ceasefire: अमेरिका ने ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव को मान लिया है और इजरायल, अमेरिका, ईरान तीनों देशों के बीच लगभग 40 दिनों से चल रहा युद्ध दो हफ्तों के लिए खत्म कर दिया गा है. इजरायल ने इस युद्धविराम का स्वागत किया, लेकिन इजरायल ने कहा कि लेबनान पर हमला बंद करने की बात को नहीं माना है और लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है. हालांकि पाकिस्तान ने अपने बयान में यह साफ कहा है कि दो हफ्तों तक लागू इस युद्धविराम में लेबनान पर हमले बंद करने का भी शर्त शामिल है. अब ईरान ने इजरायल को बड़ी धमकी दे दी है, जिससे यह सीजफायर नाकाम होने और फिर से भीषण जंग शुरू होने का खतरा बढ़ गया है.
ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इज़रायल को चेतावनी जारी की है. "कुछ ही घंटों के भीतर, यदि दक्षिणी लेबनान में गोलाबारी नहीं रुकती है, तो वायु और मिसाइल इकाई तेल अवीव पर बमबारी करेगी." अगर इजरायल लेबनान पर हमले बंद नहीं करता है और इसके जवाब में ईरान इजरायल पर फिर से हमले शुरू करेगा तो ये कार्रवाईयां इस युद्धविराम के लिए पहला झटका साबित होगा.
गौरतलब है कि इस युद्धविराम के बाद भी खबरे सामने आई कि ईरान की ओर से अरब देशों की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे गए हैं. हालांकि युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान ने इजरायल पर हमले बंद कर दिया है. गौरतलब है कि अब इस्लामाबाद में पाकिस्तान की मध्यस्था के तहत अमेरिका और ईरान के बीच परमानेंट युद्धविराम पर बातचीत होगी. पाकिस्तान इस वक्त अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच परमानेंट सीजफायर कराने की कवायद में लगा हुआ है. हाल ही में पाकिस्तान में तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र के राष्ट्रपति आए थे, जिन्होंने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेशमंत्री इशहाक डार से मुलाकात की. इस मुलाकात में क्षेत्रीय शांति और ईरान युद्ध को रोकने पर विस्तृत चर्चा हुई.