Iraq Assembly Election: इराक में लोकतंत्र का महापर्व यानी चुनाव प्रक्रिया में वहां के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार (11 नवंबर) की सुबह से मतदान भी शुरू हो गई है. इस मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी प्रांतों में संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है.
Trending Photos
)
Iraq Assembly Election: इराक में मंगलवार को 329 संसदीय सीटों पर लोकतांत्रिक तरीके से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. मतदान की प्रक्रिया इराकी निर्वाचन आयोग की निगरानी में निगरानी में सुबह 7 बजे शुरू हो गई. इराकी निर्वाचन आयोग के मुताबिक इराक में 8,703 निर्वाचन केंद्रों पर स्थानीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 2 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में पिछले संसदीय चुनाव के दौरान इराक की राजधानी बगदाद में हिंसक झड़पे हुई थी और सरकार बनने से पहले लगभग एक साल तक राजनीतिक गतिरोध बना रहा था. इसीलिए सुरक्षा कारणों से कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए थे, इसके बावजूद 329 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है.
बता दें कि इराक पर अमेरिका द्वारा साल 2003 में किए गए हमले के बाद यह छठा संसदीय चुनाव हो रहा है. इस चुनाव में इराक के पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी और वर्तमान प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के नेतृत्व वाला गठबंधन और मोहम्मद अल-हलबौसी के नेतृत्व में मुख्य सुन्नी राजनीतिक दल तकद्दुम (प्रोग्रेस) पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है.
शुक्रवार को सरकारी टेलीविजन पर अपने संबोधन में इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इराकियों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की और इसे 2003 के बाद का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव बताया. उन्होंने कहा कि यह "अगले 20 सालों के लिए इराक का भविष्य तय करेगा.
इराकी निर्वाचन आयोग के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 37 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है. इसके अलावा, 55 अरब और विदेशी मीडिया आउटलेट—जिनमें टेलीविजन नेटवर्क, अखबार और न्यूज एजेंसियां शामिल हैं—वोट को कवर कर रहे हैं, साथ ही दस लाख से ज्यादा स्थानीय पर्यवेक्षक भी मौजूद हैं.
इराक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि और इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआई) के प्रमुख डॉ. मोहम्मद अल हसन ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र इराक में चल रहे संसदीय चुनावों से पूरी तरह संतुष्ट हैं.